Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनBigg Boss 17 : अभिषेक ने बीबी हाउस में जड़ा समर्थ को...

Bigg Boss 17 : अभिषेक ने बीबी हाउस में जड़ा समर्थ को थप्पड़, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं शो में अक्सर ईशा और समर्थ मिलकर अभिषेक को कभी पोक करते हुए नजर आते हैं तो कभी किसी बात पर उनका मजाक उड़ाते रहते हैं। जिसकी वजह से कई बार अभिषेक अपना आपा भी खो चुके हैं।

इस बार ईशा और समर्थ से अभिषेक इतना परेशान हो गए कि उन्होंने समर्थ पर हाथ तक उठा दिया है। अभिषेक के समर्थ को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

gbfgbfgddgfdrg

अभिषेक ने उठाया समर्थ पर हाथ

आपको बता दें कि शो के लेटेस्ट एपिसोड में विक्की जैन से समर्थ कहते हैं कि एक बार जिस पर स्टैम्प लग गया चोमू का वो फिर वही रहता है। जिसके बाद अभिषेक और समर्थ एक-दूसरे के सामने आ जाते हैं। समर्थ कहते हैं कि बाप का गटर साफ लौंडा। जिसके बाद अभिषेक को गुस्सा आ जाता है और वह कहते हैं बाप पर मत जा।

अभिषेक और समर्थ की लड़ाई में ईशा भी आ जाती हैं। वह कहती हैं कितनी एक्टिंग करता है। तेरे मां-बाप भी तुझसे परेशान होंगे। वह बहुत कुछ बोलती हैं। जिसके बाद समर्थ अभिषेक के चेहरे पर टच करते हैं। इसके बाद अभिषेक को गुस्सा आ जाता है और समर्थ के मुंह पर थप्पड़ जड़ देते हैं। ये देखकर हर कोई चौंक जाता है।

ygjyjyjyt

यूजर्स ने किया अभिषेक तो सपोर्ट

गौरतलब है कि बीबी हाउस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। वहीं अभिषेक के फिजिकल होने पर हर कोई चौंक गया हैं। इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा- अभिषेक ज्यादा मारना था, पटक-पटक के मारना था चिंटू को। वहीं दूसरे ने लिखा- ईशा और समर्थ के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।

बता दें अभिषेक को उनके फैंस बहुत सपोर्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई सेलेब्स भी अभिषेक की तारीफ कर रहे हैं। रितेश देशमुख, प्रिंस नरुला ने कई बार अभिषेक को सपोर्ट किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular