Janhvi Kapoor: रामचरण संग साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखेंगी जाह्नवी कपूर! जानें सच

0
553
Janhvi Kapoor
Janhvi Kapoor

Janhvi Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही (Mr And Mrs Mahi) को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इस फिल्म का पोस्टर शेयर कर फैंस को चौका दिया था। अब हाल ही में एक्ट्रेस को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, एक्ट्रेस को लेकर खबरें आ रही हैं कि जाह्नवी अब टॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कदम रखने का फैसला कर चुकी हैं। इस खबर को सुनने के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

Image35 resized

एक्ट्रेस जल्द करेंगी टॉलीवुड डेब्यू

बता दें कि मौजूदा मिली जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस जल्द ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रही हैं। खबरें हैं कि जान्हवी जल्द ही साउथ के पॉपुलर एक्टर राम चरण (Ram Charan) के साथ उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। हालांकि अब तक इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही साथ अभी फिल्म के टाइटल की भी कोई जानकारी नहीं आई है।

Image37 resized

कब शुरू होगी शूटिंग?

रिपोर्ट्स की माने तो साउथ फिल्मों के फेमस निर्देशक बुच्ची बाबू के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू हो सकती है। हालांकि अभी इस खबर की भी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में देखना यह होगा कि फैंस को जान्हवी और राम चरण की ये जोड़ी देखने को मिल पाती है या नही।