पैरों के हिलने की समस्या को न करें नजरअंदाज, हो सकती है गंभीर बीमारी

0
376

Iron Deficiency : शरीर को पोषक तत्वों के साथ-साथ आयरन की भी जरुरत होती हैं। शरीर में आयरन की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए कई फूड्स का सेवन किया जा सकता है। सेब, अनार, पालक, चुकंदर और पिस्ता जरूर खाना चाहिए। ये सब स्वास्थ को कई गंभीर बिमारियों से बचाते हैं। शरीर में आयरन की कमी से खून की कमी होने लगती है। इससे शरीर में कई बदलाव होते हैं, जिन्हें बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

आराम करते समय भी हिलता है पैर

Image33 resized

कभी-कभी पैर हिलाना आम बात हैं। लेकिन हर समय और खासतौर पर सोते समय पैर हिलाने की समस्या को अनदेखा नहीं करना चाहिए। आयरन की कमी के कारण, रेस्टलेस लेग सिंड्रोम होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इस समस्या में सोते समय भी इंसान के पैर अपने आप हिलते रहते हैं। सही समय पर इसका इलाज कराने से ये जल्द ठीक हो जाती हैं। लेकिन इसे अनदेखा करने के गंभीर परेशानी हो सकती हैं।

इन लक्षणों से हो जाए सावधान

Image34 resized

आयरन की कमी से शरीर में और भी कई लक्षण नजर आते हैं, जिन्हें बिल्कुल भी अनदेखा नहीं करना चाहिए। जैसे कि-

  • दिन में कई बार चक्कर आना
  • जीभ का पीला पड़ना
  • नाखूनों का खराब और टेढ़ा होना
  • आंखों और चेहरे पर नजर आता है पीलापन
  • रोजाना सिरदर्द होना
  • सांस लेने में तकलीफ होना
  • डिप्रेशन का शिकार होना
  • छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आना

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।