Bana Sharabi Song: ‘गोविंदा नाम मेरा’ का दूसरा गाना हुआ रिलीज, कियारा संग एक्टर की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

0
482
Bana Sharabi
Bana Sharabi

Bana Sharabi Song: बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म’ गोविंदा नाम मेरा’ (Govinda Naam Mera) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस फिल्म में एक्टर को अपोजिट बॉलीवुड की दो फेमस डिवा कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) भी नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का पहला गाना ‘बिजली’ रिलीज किया गया था, जिसे देख फैंस विक्की और कियारा की तारीफ किए जा रहे थे। अब इसी कड़ी में फिल्म का दूसरा गाना ‘बना शराबी’ (Bana Sharabi) भी रिलीज कर दिया गया है, जिसमें विक्की-कियारा के रोमांस को देखकर फैंस उनके इस गाने के दीवाने हो रहे हैं।

Image39 resized

‘बना शराबी’ हुआ रिलीज

बता दें कि हाल ही में विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ का दूसरा गाना रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में दोनों के बीच जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को देख फैंस उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक्टर की फिल्म का यह गाना रिलीज होते ही इंटरनेट वर्ल्ड में वायरल हो गया है और फैंस अब इस फिल्म के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Image40 resized

फैंस ने लुटाया जमकर प्यार

एक्टर के फिल्म के इस गाने में दोनों एक-दूसरे के इश्क में डूबे नजर आ रहे हैं। एक्टर ने इस गाने का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया है, जिसपर फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में यूजर्स जहां लव, ये गाना बहुत सुथिंग है जैसे कमेंट कर रहे हैं तो वहीं कई और यूजर्स विक्की और कियारा की केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं।

 

कब रिलीज होगी फिल्म?

बता दें कि ‘गोविंदा नाम मेरा’ 16 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में विक्की और कियारा के अलावा भूमि पेडनेकर, वरुण धवन (Varun Dhawan), अपारशक्ति खुराना (Aparshakti Khurana) सहित कई दिग्गज कलाकार नजर आएंगे।