Ram Setu OTT Release Date: अक्षय कुमार की ‘रामसेतु’ ओटीटी रिलीज को तैयार, जानें रिलीज डेट

0
421
Ramsetu
Ramsetu

Ram Setu OTT Release Date: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Ramsetu) की हालिया रिलीज फिल्म ‘रामसेतु’ (Ramsetu) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला कर लिया है। तो आइए जानते हैं एक्टर की ये फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किस डेट को रिलीज होगी।

 

कब होगी रिलीज ‘रामसेतु’

बता दें कि अक्षय की यह फिल्म 9 दिसंबर या 16 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो सकती है। हालांकि इस खबर की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। बता दें कि ओटीटी पर इस फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की जाएगी। एक्टर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफल साबित नहीं हो सकी थी, लेकिन अब फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं।

 

Ramsetu resized image

 

महाकाव्य रामायण पर है आधारित

आपको बता दें कि एक्टर की ये फिल्म भारत के महाकाव्य रामायण की कहानी पर बेस्ड है। इस फिल्म में अक्षय अपनी टीम के साथ रामायण में दिखाए गए रहस्यों को उजागर करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में सितारों का हुजूम होने के बावजूद भी रामसेतु बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेरने ने कामयाब नहीं हो पाई। इस फिल्म के इंडियन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने अब तक लगभग 85 करोड़ रुपए की कमाई की है, जो कि 150 करोड़ की लागत में बनी इस फिल्म के लिए घाटे का सौदा रहा है। इसके अलावा बता दें कि एक्टर की इस फिल्म में जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) और नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) भी लीड रोल में हैं।