अमेरिका के इस प्लेन ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 6 मिशन को किया पूरा

0
314
NASA Space Mission
NASA Space Mission

NASA Space Mission : अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (NASA) ने अब तक कई बार बड़े-बड़े मिशन को सफतापूर्वक किया है। हालांकि इस बार उसके एक विमान ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर नया इतिहास लिखा हैं। लगभग ढाई वर्ष पहले नासा ने एक मिशन लॉन्च किया था। मिशन के तहत, एक मानव रहित विमान ने 908 दिन अंतरिक्ष में बीताए। हालांकि पहले भी ये विमान 780 दिनों तक अंतरिक्ष में रहा था। इस ऑर्बिटल टेस्ट व्हीकल (OTV) को बोइंग कंपनी ने बनाया था।

908 दिन बाद स्पेस से लौटा विमान

Space resized image

इस मानव रहित विमान की लंबाई 29 फीट हैं। यह स्पेसक्राफ्ट कुल 5 बार अंतरिक्ष के मिशन पर जा चुका है, जिसमें इसने 224 दिनों से लेकर 780 दिनों तक की यात्रा की। हालांकि इस बार इसने 908 दिन का नया रिकॉर्ड बनाया। अंतरिक्ष में इतने दिनों तक रहने के लिए, इसमें ईंधन की बजाए सौर ऊर्जा का इस्तेमाल किया गया।

अंतरिक्ष में बिताए 3,774 दिन

नासा का ये विमान अब अमेरिका की नवल रिसर्च लेबोरेटरी, एयर फोर्स एकेडमी और अन्य कई संस्थाओं के लिए रिसर्च का काम कर रहा था। इस मिशन को सफलतापूर्वक सफल करने के बाद इस विमान ने अब कुल 6 मिशन पूरे कर लिए हैं। 6 मिशन पूरे करने के बाद अब इसने कुल 3,774 दिन अंतरिक्ष में बिताए हैं। इस बार विमान के साथ सर्विस मॉड्यूल को भी भेजा गया था, जो तय समय अनुसार मॉड्यूल ओटीवी से अलग होकर अपने ऑर्बिट में सेट हो गया।

मिशन का क्या था मुख्य उद्देश्य

नासा के इस मिशन को मई 2020 में लॉन्च किया गया था। बता दें कि इस मिशन ने मैटेरियल एक्सपोजर ऐंड टेक्नोलॉजी इनोवेशन इन स्पेस (METIS-2) में काफी मदद की थी। नासा के इस मिशन का उद्देश्य था, पता लगाना कि अलग-अलग पदार्थों पर अंतरिक्ष का क्या असर पड़ता है।