Chahal-Dhanashree Divorce: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का हुआ तलाक, शादी के 5 साल बाद हुए अलग, कोर्ट ने लगा दी मुहर

0
442
Chahal-Dhanashree Divorce
Chahal-Dhanashree Divorce

Chahal-Dhanashree Divorce: भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल और मॉडल-डांसर धनश्री वर्मा के बीच शादी के 4 साल बाद गुरुवार को तलाक हो गया। मुंबई की फैमिली कोर्ट ने गुरुवार को इस बात की पुष्टी की। वकीलों ने बाहर आकर इसकी जानकारी दी। इस दौरान युजवेंद्र चहल भी उनके साथ थे। उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा बांद्रा स्थित पारिवारिक अदालत में पेश हुए।

2022 से रह रहे थे अलग

दरअसल, दिसंबर 2020 में शादी करने के बाद दोनों जून 2022 से अलग रह रहे थे। पिछले ढाई साल से एक-दूसरे से अलग रहने के बाद दोनों अब कानूनी तौर पर शादी के बंधन से आजाद हो गए। चहल के वकील ने कोर्ट को बताया कि दोनों के बीच 4.75 करोड़ रुपए में सेटलमेंट हुआ है। चहल ने धनश्री को 2.37 करोड़ रुपए पहले ही दे दिए हैं। भारतीय क्रिकेटर के वकील नितिन गुप्ता ने कहा कि पारिवारिक अदालत ने युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा द्वारा आपसी सहमति से तलाक के लिए दायर संयुक्त याचिका पर फैसला सुनाया है।

लगभग 1 घंटे तक चली पूछताछ

गौर करने वाली बात यह कि आईपीएल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट 22 मार्च से शुरू होने वाला है। युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा हैं। बता दें कि कोर्ट में चहल और धनश्री करीब एक घंटे रहे। दोनों ने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था। धनश्री वाइट टॉप और ब्लू जींस के साथ ब्लैक कलर का सनग्लास लगाए हुए थीं। दोनों ने मीडिया से कोई बात नहीं की। बिना कोई बयान दिए दोनों कोर्ट रूम के अंदर चले गए।

ये भी पढ़ें: Yuzvendra Chahal: टीम इंडिया में मौका ना मिलने पर चहल का बड़ा दांव, इंग्लैंड में मचाएंगे धमाल