Jharkhand Election Result Live: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती जारी है। JMM के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने राज्य में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है, वर्तमान में 81 सीटों में से 51 पर आगे चल रही है। सत्तारुढ झामुमो दोबारा सरकार बनाने का दावा कर रही है। वहीं एनडीए का कहना है कि सरकार उसकी बनेगी। शुरुआती रुझानों में झारखंड में फिर से JMM की सरकार बनती दिख रही है। बताया जा रहा है कि ऐसे में बीजेपी को बड़ा झटका लग सकता है।
हेमंत सोरेन गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने की उम्मीद
दरअसल, अब तक के रूझानों में हेमंत सोरेन गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। हेमंत गठबंधन को झारखंड की 81 में से करीब 50 सीटों पर बढ़त हासिल है। इनमें से 10 सीटों पर तो बढ़त का मार्जिन 10 हजार से ज्यादा वोटों की है।गौरतलब है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में मतदान हुआ था।पहले चरण में 13 नवंबर को 43 सीटों पर वोट डाले गए थे। जबकि दूसरे चरण में 20 नवंबर को 38 सीटों पर वोटिंग हुई थी। कुल 81 विधानसभा सीटें हैं।
भाजपा के पास कोई मजबूत मुख्यमंत्री चेहरा नहीं ?
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के पास लोकल लेवल पर कोई मजबूत चेहरा नहीं था। पार्टी के पास सीएम फेस के जो 2 फ्रंटरनर (बाबू लाल मरांडी और चंपई सोरेन) थे। दिलचस्प बात है कि दोनों ही दलबदलू थे। चंपई तो विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में आए थे। ऐसे में बीजेपी को नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
Read More: Jharkhand Exit Poll: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल, जानिए किस बन रही राज्य में सरकार ?