Rajkumar Rao: राजकुमार राव ने ‘भेड़िया 2’ और ‘स्त्री 3’ की रिलीज डेट को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताया कौन सी फिल्म पहले होगी रिलीज

0
370
Rajkumar Rao

Rajkumar Rao: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजकुमार राव इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म स्त्री 2 की सफलता का आनंद ले रहें हैं। इस फिल्म में राजकुमार के अलावा श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी लीज रोल में नजर आ रहें हैं। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है, जिसने एनिमल और जवान जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया है।

‘स्त्री 2’ में उनके साथ भेड़िया के एक्टर वरुण धवन भी कैमियो करते नजर आए हैं। इन दोनों ही फिल्मों को निर्देशक अमर कौशिक ने निर्देशित किया है। हाल में ही एक्टर से पूछा गया कि ‘भेड़िया 2’ और ‘स्त्री 3’ में से कौन सी फिल्म पहले रिलीज होगी, जिसका उन्होंने जवाब भी दिया है।

Rajkumar Rao

‘भेड़िया 2’ और ‘स्त्री 3’ की रिलीज डेट पर बोलें राजकुमार

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार राव ने कहा कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है, लेकिन उन्हें लगता है कि शायद भेड़िया 2 अगली फिल्म होगी, जो ‘स्त्री 3’ से पहले रिलीज होगी। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि ‘भेड़िया 2’ नहीं आई है, लेकिन ‘स्त्री 2’ आ गई है।

दर्शकों को स्त्री की तीसरी किस्त के सिनेमाघरों में आने से पहले वरुण धवन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भेड़िया का सीक्वल देखने को मिल सकता है।इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें स्त्री 3 को लेकर कोई जानकारी है, तो अभिनेता ने इस पर एक दिलचस्प खुलासा करते हुए जवाब दिया है।

राजकुमार राव ने कहा कि निर्देशक अमर कौशिक के पास एक आइडिया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म निर्माता ने आगामी फिल्म के लिए एक बेसिक आइडिया तैयार रखा है। उन्होंने आगे कहा, “बनेगी, जरूर बनेगी और कोशिश करेंगे भाग 1 और 2 से भी बेहतर बने।” बताते चलें कि ‘स्त्री 2’ मैडॉक के सुपरनैचुरल यूनिवर्स का हिस्सा है, जिसमें ‘भेड़िया’ से वरुण धवन भी नजर आए हैं।

ये भी पढ़ें: Honey Singh: बिमारी के दिनों में बॉलीवुड के इन सितारों ने थी हनी सिंह की मदद, बोलें- ‘उन्होंने फोन कर उनका लगातार हालचाल पूछा’

Rajkumar Rao

इस फिल्म में नजर आएंगे राजकुमार

वहीं राजकुमार राव के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर ‘स्त्री 2’ के बाद अब एक गैंगस्टर ड्रामा में नजर आने वाले हैं। उन्होंने हाल में ही अपनी आगामी फिल्म ‘मालिक’ का पोस्टर साझा किया है। स्त्री 2 में हंसाने के बाद अब वह अपने एक्शन से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं।

अपने 31वें जन्मदिन पर अभिनेता ने आगामी फिल्म का पोस्टर साझा किया है। अभिनेता ने इस फिल्म का पोस्ट साझा करते हुए लिखा,”मालिक की दुनिया में आपका स्वागत है। शूट शुरू हो चुका है, जल्दी ही मुलाकात होगी।”