Honey Singh: बिमारी के दिनों में बॉलीवुड के इन सितारों ने थी हनी सिंह की मदद, बोलें- ‘उन्होंने फोन कर उनका लगातार हालचाल पूछा’

0
524
Honey Singh

Recently updated on September 17th, 2024 at 06:45 pm

Honey Singh: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगर हनी सिंह आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हनी एक समय पर लाखों लोगों के दिल की धड़कन रह चुके हैं। अपने शानदार गानों की बदौलत हनी सिंह ने बच्चों और युवाओं के दिलों पर खूब राज किया।

वहीं बीमारी के दौरान वो कुछ समय तक फैंस, गानों और पॉपुलैरिटी से अलग जरुर रहे, लेकिन एक बार फिर उन्होंने धमाकेदार वापसी की और फिर से फैंस के दिल पर अपनी छाप छोड़नी शुरू कर दी है। वहीं हाल ही में एक बातचीत के दौरान हनी ने अपने स्वास्थ्य संकट वाले दौर को लेकर बात की है।

उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि उनके बुरे दौर में शाहरुख खान, अक्षय कुमार और दीपिका जैसे कलाकारों ने काफी मदद की। गायक ने कहा कि इन बॉलीवुड हस्तियों ने उनके परिवार को फोन कर उनका लगातार हालचाल पूछा।

Honey Singh

इन बॉलीवुड हस्तियों ने थी हनी की मदद

हाल ही में एक इंटरव्यू में हनी सिंह ले उनके सबसे बुरे दौर और गंभीर स्वास्थ्य संकट के बारे में पूछा गया। इसके अलावा उनसे ये भी जानने की कोशिश की गई कि क्या उन्हें उस दौरान इंडस्ट्री के अन्य दोस्तों से कोई समर्थन मिला। इस पर उन्होंने जवाब दिया,”अक्षय पाजी का फोन आता था, वे हाल खबर लेते थे।

दीपिका ने डॉक्टर से सलाह लेने को लेकर पूछती थीं और शाहरुख भाई के यहां से नियमित फोन आते थे। वो मेरे परिवार से पूछते थे, मैं तो बात नहीं कर पाता था, सबने बहुत सपोर्ट किया”। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का गाना लुंगी डांस बनाया, जो एक बड़ी हिट रही थी।

यह दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को ट्रिब्यूट देता हुआ एक बेहतरीन गाना है। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार के लिए फिल्म बॉस के गाने पार्टी ऑल नाइट का निर्माण किया था। ये गाना भी काफी बड़ा हिट रहा था। इसके अलावा भी वह कई सुपहिट बॉलीवुड गानों के लिए जाने जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Varun Dhawan: बेटी को लेकर वरुण धवन ने व्यक्त की अपनी भावनाएं, बोलें- ‘अब बेटी भी डांटती हैं’

Honey Singh

ग्लोरी को मिली सफलता

अपने स्वास्थ्य संबंधित समस्या की वजह से वह कई वर्षों तक मनोरंजन जगत से दूर हो गए थे। हालांकि, लंबी अनुपस्थिति के बाद एक बार फिर उन्होंने अपने गाने काला स्टार के साथ एक शानदार वापसी की है। इससे पहले भी वह कुछ गानों के साथ वापसी कर चुके थे, लेकिन उनके कालास्टार को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

इस ट्रैक ने उनकी खास शैली को फिर से जीवंत किया, जिसने बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में एक प्रमुख रैपर के रूप में उनकी स्थिति की मजबूत की। हनी सिंह वर्तमान में अपनी हालिया रिलीज एल्बम ग्लोरी की सफलता का आनंद ले रहे हैं।