Badshah-Honey Singh Fight: हनी सिंह ने बादशाह संग विवाद पर तोड़ी चुप्पी, रफ्तार संग काम करने को लेकर कही बड़ी बात

0
577
Badshah-Honey Singh Fight

Badshah-Honey Singh Fight: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगर हनी सिंह आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हनी सिंह एक समय पर लाखों लोगों के दिल की धड़कन रह चुके हैं। अपने शानदार गानों की बदौलत हनी सिंह ने बच्चों और युवाओं के दिलों पर खूब राज किया।

वह देश के मशहूर रैपर, गायक और संगीत निर्माता हैं। भारतीय संगीत की दुनिया में रैप को लाने में उनका एक अहम योगदान रहा है।

रैपर-गायक हनी सिंह ने अपना एल्बम ग्लोरी रिलीज कर दिया है और अब इसके प्रचार में काफी व्यस्त हैं। वहीं हाल ही में, एक बातचीत के दौरान उनसे बादशाह के साथ काम करने को लेकर सवाल किया गया, जिसका जवाब जान आप हैरान रह जाएंगे।

ghghhhjhjh
बादशाह संग काम करने पर बोलें हनी

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हनी से सवाल किया गया कि क्या वह कभी रफ्तार या बादशाह के साथ काम करेंगे। जिस पर उन्होंने कहा, “बादशाह ने जितने मेरे ऊपर दिस गाने निकले हैं, उससे कहीं ज्यादा बादशाह ने निकाले हैं, लेकिन मैं रफ्तार की इज्जत करता हूं क्योंकि वो, सड़कों से उठा हुआ टैलेंट है और मैंने उसको चुना था, वो बात और है कि बाद में वो किसी के कहने पर मेरे ही खिलाफ हो गया वो।”

हनी ने यह भी बताया कि जब वे साथ में यात्रा कर रहे थे, तब रफ़्तार ने उनसे माफी मांगी और छह महीने बाद फिर से एक डिस ट्रैक बनाया, लेकिन फिर भी वह उनकी प्रतिभा को सलाम करते हैं और उनके साथ काम करना चाहते हैं।

ये भई पढ़ें:Kangana Ranaut: 6 सितंबर को नहीं रिलीज होगी कंगना रनौत की फिल्म, निर्माता कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने खटखटाया अदालत का दरवाजा

ghgfgygyuh

‘ग्लोरी’ ने मचाया हंगामा

हनी ने आगे कहा, “अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने मेरे ट्रैक लिखे हैं तो उन्हें जो भी महसूस हुआ। तो मेरे पास अपने करियर के सिर्फ दो साल थे और उनके पास अपने करियर के 7-8 साल से ज्यादा थे, तो वह अपने लिए गाने क्यों नहीं लिख सकते।

अगर रफ्तार, लिटिल गोलू, इक्का इन तीनों के साथ काम करने का मौका मिलेगा तो मैं जरूर करूंगा क्योंकि ये स्ट्रीट्स से उठे हुए स्टार्स हैं।” वहीं हनी सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो यो यो हनी सिंह ने ‘ग्लोरी’ के साथ इंडस्ट्री में वापसी की है। एल्बम ग्लोरी का गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा था।