Loksabha Election 2024 4th Phase voting : सुबह 9 बजे तक 10.35 प्रतिशत हुआ मतदान, बंगाल में भिड़ी टीएमसी और बीजेपी

0
423
Loksabha Election 2024 4th Phase voting

Loksabha Election 2024 4th Phase voting : 18वीं लोकसभा चुनाव की मतदान की प्रक्रिया सुबह से शुरू हो गई है। इस चरण में 10 राज्यों की 96 लोकसभा सीटों पर मतदाता 1717 उम्मीदवारों के लिए मतदान कर रहे हैं। सभी 10 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश में 9बजे तक औसतन 10.35 % मतदान हो चुके है। सबसे ज्यादा मतदान पश्चिम बंगाल में 15.30 और सबसे कम जम्मू & कश्मीर में 5.7 % हुआ है। इस लोकसभा चुनाव में सबसे ज्यादा सीटों वाली राज्य उत्तर प्रदेश की करे तो चौथे चरण में यूपी में 13 सीटों पर मतदान होगी।

 

Loksabha Election 2024 4th Phase voting

 

उनमें रुहेलखंड, बुंदेलखंड, बृज, मध्य यूपी और तराई क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। चौथे चरण के 13 सीटों में से 5 सीट एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। ये सभी 5 सीट शाहजहांपुर, हरदोई, मिश्रिख, इटावा और बहराइच है। जबकि बचे 8 सीट सामान्य वर्ग के लिए है जहा से कोई भी प्रत्याशी चुनाव लड़ सकते है। बंगाल के बीरभूम में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ता आपस में लड़ते नज़र आ रहे है।