Sunny Deol: गदर 2 की सफलता पर था सनी देओल को संदेह, बोलें- ‘लोग कहते थे पुराना सिनेमा हैं’

0
375
Sunny Deol

Sunny Deol: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सनी देओल आए दिन सुर्खियों में छए रहते हैं। सनी को आखिरी बार फिल्म गदर 2 में नदर आए थे। इस फिल्म में सनी ने के साथ अमीषा पटेल लीड रोल में दिखाई दी थी। गदर 2 को लोगों का बेशुमार प्यार मिला था साथ ही इसने बड़े पर्दे पर धमाकेदार कमाई की थी।

हाल ही में वे द ग्रेट इंडियन कपिल शो में अपने भाई बॉबी देओल के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बताया कि खुद को वापस से इंडस्ट्री में स्थापित करने के दौरान देओल परिवार के सामने कई चुनौतियां आईं। उन्होंने बताया कि ‘गदर 2’ की सफलता पर उन्हें संदेह था।

ghhthgrdg

सनी को थी गरद 2 की सफलता पर संदेह

आपको बता दें कि सनी देओल ने लिखा, ‘कई साल हो गए हैं, कई चीजें सामने आई हैं। हम कई चीजों पर काम कर रहे थे। अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रहे थे। ऐसा नहीं है कि हम कोशिश नहीं कर रहे थे। मैं कई चीजों के साथ जुड़ा था। बॉबी भी कोशिश कर रहे थे और पापा भी कर रहे थे। अचानक मेरे बेटे की शादी और हमारे घर में बेटी के आगमन से माहौल पूरी तरह से बदल गया।’

एक्टर ने आगे कहा, ‘जब गदर 2 रिलीज हुई तो मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है, क्योंकि मैं अंदर से एक साथ हंस भी रहा था और रो भी रहा था। यह काफी अच्छा अविश्वसनीय रहा।’ सनी ने आगे कहा, ‘इंडस्ट्री से हमें पर्याप्त धन पैदा करने वाली फिल्में नहीं मिल पाती थीं।

मुझे याद है जब मैं गदर 2 कर रहा था तो लोगों ने कहा था कि यह पुराना सिनेमा है, यहां तक कि निर्देशक भी पुराना है। इसे कौन देखने वाला है? इसके चलते फिल्म को लेकर संदेह था, लेकिन आप लोगों ने साबित कर दिया कि आप इसे देखना चाहते हैं।’

 

gbfgbggd

इन फिल्मों में नजर आएंगे सनी और बॉबी

गौरतलब है कि सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ साल 2023 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनकर उभरी। फिल्म में सनी के साथ अमीषा पटेल की जोड़ी को दर्शकों ने उतना ही प्यार दिया, जितना 2001 में आई ‘गदर एक प्रेम कथा’ में मिला था।

वहीं सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर जल्द ही राजकुमार संतोषी की फिल्म ‘लाहौर, 1947’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में प्रीति जिंटा भी मुख्य भूमिका में हैं। इसका निर्माण आमिर खान कर रहे हैं। वहीं,  बॉबी पैन इंडिया फिल्म ‘कांगुवा’ में नजर आएंगे। फिल्म में वे सूर्या के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे।