Sunday, September 8, 2024
MGU Meghalaya
HomeराजनीतिCongress : रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी, आज...

Congress : रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी, आज हो सकता है ऐलान

Congress : उत्तर प्रदेश का हॉट लोकसभा सीट कहे जाने वाला और गांधी परिवार का गढ़ रहा यूपी की अमेठी और रायबरेली सीट को लेकर कांग्रेस ने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी हैं। गौरतलब ये है की इन सीटों पर नामांकन की तारीख लगभग अंतिम पड़ाव पर है। इन दौड़ने सीटों के नामांकन की तारीख 3 मई तक ही है। इसी बीच सूत्रों से ये खबर आ रही है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी की बजाए रायबरेली से चुनाव लड़ सकते हैं। संभावना जताई जा रही है कांग्रेस पार्टी यूपी की दोनों सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा गुरुवार (2 मई, 2024) को दोपहर में कर सकती है।

ये भी पढ़े : Goldy Brar : सूत्रों का दावा अमेरिका में गैंग्सटर गोल्डी बराड़ की हत्या की गई, सिद्धू मूसेवाला की बराड़ ने की थी हत्या

स्मृति ईरानी के खिलाफ केएल शर्मा को उतार सकती है कांग्रेस

वहीं अमेठी से बीजेपी की उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ कांग्रेस केएल शर्मा को चुनावी मैदान में उतार सकती है। दूसरी तरफ प्रियंका गांधी पर भी ये कयास लगाए जा रहे है कि प्रियंका रायबरेली से चुनाव नहीं लड़ सकती है। राहुल गांधी ने अपने फैसले पर कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और अपनी मां सोनिया गांधी के कहने पर पुनर्विचार किया है। अभी तक राजनीतिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे थे कि प्रियंका गांधी को सोनिया गांधी के सक्रिय राजनीति से संन्यास लेने के बाद रायबरेली से कांग्रेस टिकट दे सकती है।

अमेठी से 2004 से 2019 तक सांसद रहे है राहुल गांधी

राहुल गांधी का ये फैसला भी चौकाने वाला है क्योकि अमेठी सीट से वो 2004 से 2019 तक सांसद रहे हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव अमेठी और केरल की वायनाड सीट से लड़ा था लेकिन वो अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से चुनाव हार गए। इस बार फिर राहुल गांधी वायनाड सीट से चुनावी मैदान में उतरे हैं। 20 मई को तीसरे चरण में अमेठी और रायबरेली में वोटिंग होनी है। दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया 3 मई तक चलेगी। स्मृति ईरानी अमेठी सीट से नामांकन दाखिल कर चुकी हैं। दरअसल, विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। गठबंधन में कांग्रेस को यूपी की 80 में से 17 सीटें दी गई है। इस 17 सीटों में अमेठी और रायबरेली शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular