Tuesday, February 10, 2026
MGU Meghalaya
HomeराजनीतिBJP : राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में बीजेपी ने अपना...

BJP : राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में बीजेपी ने अपना चुनाव प्रभारी और सह -चुनाव प्रभारी का किया ऐलान

BJP : लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है. ऐसे में राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव के मद्देनजर अपनी तैयारियों को और भी तेज कर दिया है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में लोककसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर अपने चुनाव प्रभारी और सह – चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है. इस संबंध में भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स (twitter) हैंडल पर पोस्ट करके जानकारी दी है.

बता दे कि राजस्थान में बीजेपी ने डॉ. विनय कुमार को अपना चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. हरियाणा में डॉ. सतीश पूनिया को भारतीय जनता पार्टी ने अपना प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया है. साथ ही आंध्र प्रदेश में भाजपा द्वारा 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय महामंत्री और राज्सभा सांसद अरूण सिंह को  अपना प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया गया है. आपको बता दे कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं.

 

Image

- Advertisment -
Most Popular