Smriti Mandhana Boyfriend : अपने बॉयफ्रेंड संग मंधाना ने मनाया WPL जीत का जश्न, लंबे समय से एक दूसरे को कर रहे हैं डेट ?

0
870
Smriti Mandhana Boyfriend

Smriti Mandhana Boyfriend : स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने इतिहास रचते हुए पहली बार महिला प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है। नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस WPL के दूसरे सीजन के फाइनल में बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को धूल चटा दी। खिताब जीतने के बाद जहां आरसीबी की कप्तान मंधाना लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं, तो वहीं एक और शख्स भी इस समय काफी चर्चा में हैं। टीम चैंपियन बनने के बाद जब जश्न में डूबी हुई थी तो मैदान पर एक शख्स दिखा, जिसने गले मिलकर स्मृति मंधाना को बधाई दी।

पलाश मुच्छल को डेट कर रही हैं मंधाना

उस व्यक्ति का नाम पलाश मुच्छल है जिसे स्मृति मंधाना का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। वो व्यक्ति इसलिए भी खास है क्योंकि वह मशहूर सिंगर पलक मुच्छल के भाई हैं। उनका नाम पलाश मुच्छल है जिन्हें खिताब जीतने वाली टीम के कप्तान स्मृति के साथ एक एक फोटो में देखा गया है। पलाश मुच्छल भी देश के एक जाने माने सिंगर और कम्पोजर हैं और इसके अलावा वो लाइव शो में भी भाग लेते हैं।

Smriti Mandhana ने अपने ब्वॉयफ्रेंड Palash Muchhal के साथ मनाया WPL खिताबी जीत का जश्न? वायरल हो रही PHOTOS

मंधाना के साथ पलाश ने शेयर की फोटो

दरअसल, पलाश ने अपने इंस्टाग्राम पर मंधाना के साथ ट्रॉफी लेकर फोटो पोस्ट की है। दोनों का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है जहां मैच खत्म होने के बाद स्मृति और पलाश को गले मिलते हुए देखा जा सकता है। पलाश ने 2023 में भी स्मृति के साथ तस्वीर खिंचवाई थी जब भारतीय टीम ने चीन में एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था।

पलाश ने 2023 में किया था मंधाना को प्रपोज

इसके अलावा मुच्छल को कई बार मैच के दौरान स्टेडियम में बैठकर मंधाना को सपोर्ट करते हुए देखा गया है। मंधाना जहां भी मैच खेलने जाती हैं, वह वहां मौजूद रहते हैं और अपनी गर्लफ्रेंड को सपोर्ट करते हैं। दोनों को कई बार सोशल मीडिया पर फोटो में एकसाथ देखा जा चुका है। पलाश ने साल 2023 में एक लाइव कंसर्ट में एक गाना स्मृति मंधाना को डेडिकेट किया था और अपने प्यार का इजहार भी किया था। उसी समय के बाद पलाश और स्मृति के रिलेशन की खबरें सामने आने लगी। हालांकि, इस पर स्मृति में कभी भी खुलकर बात नहीं की है।

ये भी पढ़ें : Smriti Mandhana : फैन ने मंधाना से शादी को लेकर पूछा सवाल, हो गए सभी हैरान