Katrina Kaif : कैटरीना ने अपने शुरूआती दिनों को किया याद, बोलीं- ‘प्रियंका चोपड़ा के साथ सीखती थीं कथक’

0
493
Katrina Kaif

Katrina Kaif: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आए दिनों सुर्खियो में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने पिछले 20 सालों में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। वहीं हाल ही में वे फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में कैटरीना पहली बार साउथ एक्टर विजय सेतुपति संग स्क्रीन शेयर की थी।

कैटरीना ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की हैं। जब उन्होंने शुरुआत किया था तब न तो उन्हें हिंदी आती थी और न ही वे एक्टिंग में माहिर थीं। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान कैटरीना अपने शुरूआती दिनों को याद करते हुए कई दिलचस्प खुलासे किए।

gfgfgggg

कैटरिना ने अपने शुरुआति दिनों को किया याद

आपको बता दें कि हाल ही में एक मिडिया इंटरव्यू के दौरान कैटरीना ने कहा, ‘जब मैंने फिल्मों में काम करना शुरू किया था तब न तो मुझे एक्टिंग आती थी न ही डांस। मैंने सबसे पहले हिंदी सीखना शुरू किया। उन्हीं दिनों मुझे लगा कि मुझे कथक भी सीखना चाहिए और फिर मैं कथक भी सीखने लगी थी।’

एक्ट्रेस ने आगे बताया , ‘मैं जिस कथक क्लास में जाती थी उसी क्लास में लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा भी कथक सीखने आती थीं। हमारे क्लास के लिए प्रियंका चोपड़ा स्टार थीं। हम उन्हें देखकर काफी इंस्पायर होते थे। हम जिस क्लास में कथक सीखते थे वह एक छोटा सा कमरा था जिसमें एसी तक नहीं था, लेकिन फिर भी हम मन लगा कर कथक सीखा करते थे।’

bvhbhjhj

इस फिल्म में नजर आएंगी एक्ट्रेस

गौरतलब है कि कैटरीना कैफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस साल 2023 में आई फिल्म ‘टाइगर 3’  में नजर आई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में कामयाब रही। वहीं साल 2024 में उनकी फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ को भी दर्शकों ने काफी सराहा है। आने वाले दिनों में वे ‘सत्ते पे सत्ता’ फिल्म के रीमेक में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन फराह खान कर रही हैं।