Sania-Shoaib Divorce : सामने आई सानिया- शोएब के तलाक की वजह, सना के संग निकाह से नहीं खुश है क्रिकेटर का परिवार

0
445
Sania-Shoaib Divorce

Recently updated on September 17th, 2024 at 06:48 pm

Sania-Shoaib Divorce: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक  ने सानिया मिर्जा से तलाक ले लिया है और तीसरी बार निकाह कर लिया है। पाकिस्तानी क्रिकेटर ने पाक एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की है। सना संग निकाह की जानकारी खुद शोएब ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस संग अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कर दी है।

इसके बाद ये भी कंफर्म हो गया कि शोएब ने अपनी दूसरी वाइफ सानिया मिर्जा को तलाक दे दिया है। अब दोनों के डिवोर्स की असल वजह का भी खुलासा हो गया है।

vhvhhghghjjhjh 1

सामने आई सानिया शोएब के तलाक की वजह

आपको बता दें कि एक पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शोएब मलिक की तीसरी शादी से उनकी फैमिली खुश नहीं है। यहां तक कि क्रिकेटर की बहनें भी सानिया संग उनके तलाक से नाराज हैं और वे भी उनकी और सना की वेडिंग सेरेमनी का हिस्सा नहीं बनीं। हालांकि शोएब के छोटे भाई अदील मलिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें और सना को शादी की मुबारकबाद दी थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सना जावेद संग शोएब की शादी के फंक्शन में उनकी फैमिली का कोई भी मेंबर शामिल नहीं हुआ। शोएब मलिक की बहनों ने टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से उनके तलाक पर काफी चिंता जाहिर की है। ये दावा भी किया जा रहा है कि सानिया शोएब के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से तंग आ चुकी थीं।

ghghghyhjhjnjh 1

सानिया ने दी शोएब को निकाह की बधाई

गौरतलब है कि  21 जनवरी को सानिया मिर्जा और उनकी फैमिली की तरफ से एक ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आया है। इस स्टेटमेंट में सानिया के तलाक को कई महीने बीतने की कंफर्मेशन दी गई है और साथ ही ये बताया गया है कि टेनिस स्टार ने शोएब को उनकी जिंदगी के नए सफर के लिए बधाईयां दी हैं।

बता दें कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने साल 2010 में शादी की थी। उनका एक बेटा इजहान भी है। लेकिन अब 14 साल बाद कपल ने डिवोर्स ले लिया है।