Knee Pain : घुटने काे दर्द से बचना है तो अपनाए ये उपाय

0
328
Knee Pain

Knee Pain : आज की इस भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में कई लोग घुटने के दर्द से जूझते है। अक्सर ऐसा माना जाता है की घुटने में दर्द बढ़ती उम्र के साथ होता है। लेकिन ऐसा नहीं है। घुटने में दर्द किसी भी उम्र में हो सकता है। हालाकि इस समस्या के बढ़जाने से कई मुसीबतो का सामना करना पड़ सकता है। घुटने के दर्द की समस्या व्यक्ति की दिनचर्या को भी प्रभावित कर सकती है। घुटने हमारे शरीर का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए इस दर्द को नज़रअंदाज़ करने की गलती कभी नहीं करनी चाहिए। इस दर्द से बचने के कई उपाय है। घुटने को मज़बूत रखने के लिए नियमित व्यायाम। स्विमिंग और  साइकिलिंग इसमें एहम भूमिका निभा सकते। मोटापा घुटनो पर दबाव डालता है। इसलिए मोटापे से बचे।

 

Knee Pain Symptoms, Risk Factors, Diagnosis and Treatment | Narayana Health
Knee Pain

 

हद से ज़ादा इस्तेमाल होने वाली चीज़ में कोई न कोई तकलीफ तो आ ही जाती है। इसी तरह अगर घुटनो को सही तरह आराम नहीं मिलता तो दर्द होना लाज़मी है। घुटने के दर्द से बचने के लिए हॉट वाटर का इस्तेमाल किया जा सकता है। हॉट वाटर में नमक डालकर पैरो को १५-२० मिनट रखने से आराम अनुभव होता है। अच्छा खान पान हमारे शरीर के हर अंग के लिए ज़रूरी है।

 

ये भी पढ़े :  Calcium : इन चीजों का सेवन करें शुरू, दूर होगी कैल्शियम की कमी

 

इसलिए हड्डियों को मज़बूत बनाने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी भरपूर मात्रा में ले। इसके लिए दूध , दही , पनीर आदि का सेवन किया जा सकता है। हम किस तरह का फुटवियर धारण करते है , ये बात भी सोचने वाली है। जूता हमेशा ऐसा पहने जिससे पैरो को राहत मिले। हाई हील्स जितना हो सके कम पहननी चाहिए। इससे हमारे घुटने पर दबाव कम बनता है।