Raveena Tandon : ‘कुछ-कुछ होता है’ को रिजेक्ट करने पर ऐसा था करण जौहर का रिएक्शन, रवीना टंडन को आज भी माफ नहीं कर पाए है करण

0
331
Raveena Tandon

Raveena Tandon : 90 के दशक की फेमस अभिनेत्री रवीना टंडन की आज भी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। उन्होंने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वहीं इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग वेब सीरीज कर्मा कॉलिंग को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की ये सीरीज जल्द ही रिलीज होने वाली है।

इससे पहले रवीना अपनी वेब सीरीज का जमकर प्रमोशन कर रही है। इस बीच उन्होंने कई इंटरव्यू दिए हैं जिसमें एक्ट्रेस ने कई मजेदार खुलासे भी किए हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्होंने करण जौहर की पहली फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ को रिजेक्ट कर दिया था। जिसकी वजह से करण आज भी उनसे नाराज हैं।

fvfvvfbgnh

‘कुछ-कुछ होता है’ को रिजेक्ट करने पर ऐसा था करण का रिएक्शन

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान रवीना ने खुलासा करते हुए बताया कि करण की इस फिल्म में शाहरुख, काजोल के साथ ही रानी मुखर्जी भी लीड रोल में थी। लेकिन रानी से पहले करण ने ये रोल रवीना को ऑफर किया था। लेकिन एक्ट्रेस इसे करने से मना कर दिया था। जिसके बाद “करण आज भी मुझसे उस रोल को ना करने के लिए जवाब मांगता रहता है।

मैं उससे कहती हूं कि यार तू मुझसे और कुछ भी करा ले। यही नहीं धर्मा प्रोडक्शन की एक और कोई फिल्म थई जिसे मैं और वरुण सूद साथ में करने वाले थे लेकिन अफसोस ऐसा हो नहीं सका’।

बता दें कि, इससे पहले रवीना ने पिछले साल एक और इंडरव्यू में भी कुछ-कुछ होता है ना करने को लेकर वजह का खुलासा किया था। उन्होंने इस दौरान बताया था कि- करण ने आज तक मुझे कुछ-कुछ ना करने के लिए माफ नहीं किया है। लेकिन उस वक्त मुझे समझ नहीं आया। काजोल और मैं उस वक्त एक दूसरे के कॉम्पिटीटर थे।

फिल्म में हम दोनों ही लीड रोल में थे लेकिन मेरा रोल काजोल से नीचे था और छोटा था। इसलिए मैं इसी नहीं करना चाहती थी।

Raveena Tandon

इस दिन रिलीज होगी कर्मा कॉलिंग

गौरतलब है कि इसी इंटव्यू में रवीना टंडन ने ये भी रिवील किया है कि उन्होंने पॉपुलर वेब सीरीज आर्या को भी रिजेक्ट किया था। इसके बाद इस सीरीज के लिए सुष्मिता सेन को कास्ट किया गया। रवीना टंडन की अपकमिंग सीरीज कर्मा कॉलिंग की बात करें तो, इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, ये सीरीज 26 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने के लिए तैयार है।