Sunday, September 8, 2024
MGU Meghalaya
HomeखेलArjuna Award 2023 : जब पुरस्कार लेने पहुंची शीतल, तालियों से यूं...

Arjuna Award 2023 : जब पुरस्कार लेने पहुंची शीतल, तालियों से यूं गूंज उठा हॉल

Arjuna Award 2023 : महामहिम द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आज कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया। 2023 में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए कुल 26 एथलीटों को राष्ट्रपति ने अर्जुन पुरस्कार से नवाजा, जिसमें क्रिकेटर मोहम्मद शमी का भी नाम है। हालांकि, उन सभी में एक नाम जो सबसे ज्यादा चर्चा में है वो है 16 वर्षीय शीतल देवी का, जिन्हें उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। चीन के हांगझाऊ में हुए एशियाई पैरा खेलों में उन्होनें दो स्वर्ण समेत तीन मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। इसके अलावा वह एक ही संस्करण में दो स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं।

Arjuna Award 2023 : जब पुरस्कार लेने पहुंची शीतल, तालियों से यूं गूंज उठा हॉल

जब शीतल पुरस्कार लेने पहुंची

महामहिम जब उन्हें पुरस्कार प्रदान कर रही थीं, तो अशोक हॉल में बैठे लोगों की सांसे थम सी गईं थी। लेकिन जब तालियां बजनी शुरू हुईं तो थमने का नाम नहीं ले रही थीं। शीतल भले ही उस अवार्ड को अपने हाथों से थाम नहीं पाईं, लेकिन पास खड़े सुरक्षाकर्मी ने उसे अपने हाथों में संभाल कर सभी को भाव विभोर कर दिया। यकीनन वो बहुत ही अदभुत दृश्य था। दोनों हाथों से बज रहीं तालियां, बता रहा थीं कि हमारे जीवन में शीतल जैसी कई लोगों की कितनी महत्वपूर्ण भूमिका है।

बेहद गरीब परिवार में जन्मीं शीतल का जीवन जन्म से ही संघर्षपूर्ण रहा है। शीतल के जन्म से ही दो हाथ नहीं थे लेकिन हाथों की दिव्यांगता को उन्होंने अभिशाप नहीं बनने दिया। दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए उन्होंने तीरंदाजी में अपना करियर बनाने का फैसला किया। सिर्फ छाती के सहारे दांतों और पैर से तीरंदाजी का अभ्यास करती रहीं और बाकी की कहानी सबके सामने है।

मोहम्मद शमी का बयान

बात अगर मोहम्मद शमी की करें तो उन्हें भी इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। उनके साथ यह देखने उनकी मां भी पहुंची थी। अवार्ड से पहले वो काफी इमोशनल भी दिखाई दिए। उन्होने कहा कि, ‘यह पुरस्कार उनके लिए एक सपना है। लोगों की जिंदगी बीत जाती है और वह यह अवॉर्ड नहीं जीत पाते। मैं खुश हूं कि मुझे इसके लिए नामित किया गया। मेरे लिए यह पुरस्कार पाना सपना पूरा होने जैसा है। मैंने अपनी पूरी जिंदगी लोगों को यह पुरस्कार पाते देखा है, अब मैं खुद उस मुकाम पर हूं।’

बता दें कि इस सूची में एशियाई खेल 2023 के एथलीटों का दबदबा था। चीन में, भारत ने 107 पदकों की रिकॉर्ड संख्या जीतकर प्रतियोगिता में खुद को बेहतर प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता के इतिहास में पहली बार भारत ने 100 से अधिक मेडल लाए।

Mohammed Shami : अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हुए तेज गेंदबाज, अवार्ड के बाद जाहिर की अपनी खुशी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular