Bigg Boss 17: वीकेंड के वार में लगेगी ईशा और समर्थ की क्लास, अभिषेक के सपोर्ट में बोलें सलमान

0
353
Bigg Boss 17
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं शो में ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल लड़ते हुए नजर आते हैं।

वहीं हाल ही में ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल ने मिलकर अभिषेक कुमार को काफी हद तक पोक किया। इन तीनों की लड़ाई इस कदर बढ़ गई कि अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ भी जड़ दिया था। इसके बाद सभी ‘वीकेंड का वार’ का इंताजर कर रहे हैं। इस बीच जानकारी मिली है कि इस वीकेंड का वार पर सलमान खान इस मुद्दे पर बात करने वाले हैं।

ththttrttr

अभिषेक के सपोर्ट में बोलें सलमान

आपको बता दें कि इस हफ्ते शनिवार को सलमान खान का वार होगा। शुक्रवार को इसकी शूटिंग हुई है। वहीं एक फैन पेज के ट्वीट के मुताबिक, इस ‘वीकेंड का वार’ पर सलनाम अभिषेक के सपोर्ट में बात करते नजर आएंगे। वो अभिषेक को पोक करने के लिए ईशा और समर्थ की जमकर क्लास लगाने वाले है।

ट्वीट में जानकारी दी गई है कि सलमान खान ने ईशा और समर्थ की इस हरकत को शर्मनाक बताया है। सलमान ने कहा है कि ईशा और समर्थ अभिषेक को पोक कर रहे थे। इतना ही नहीं सलमान खान यहां तक कह देंगे कि जिस तरह से अभिषेक को पोक किया गया उसके बाद तो थप्पड़ मारना सही था। इसके अलावा, भाईजान ने कहा कि दोनों ने अभिषेक को पोक करके एक फाइनलिस्ट को बाहर निकालने की कोशिश की है।

jhuhuuui

अंकिता ने किया अभिषेक को शो से बाहर

गौरतलब है कि शो के लेटेस्ट प्रोमो में देखा गया है कि अंकिता लोखंडे को मिली पावर की वजह से अभिषेक कुमार घर से बेघर कर दिए गए हैं। अंकिता इस वक्त घर की कैप्टन हैं। ऐसे में बिग बॉस ने उन्हें ये फैसला लेने को कहा कि अभिषेक घर में रह सकते हैं या नहीं। इसके बाद अंकिता ने अभिषेक को घर से बाहर कर दिया है।

हालांकि, इस वक्त खबरें आ रही हैं सलमान खान अभिषेक को एक अल्टीमेट देकर शो में वापस ले आए हैं।