Ileana D’Cruz : बॉयफ्रेंड माइकल संग शादी को लेकर इलियाना डिक्रूज ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- ‘पार्टनर और फैमिली के बारे में बकवास करने पर कंफर्टेबिल नहीं हूं’

0
386
Ileana D'Cruz
Ileana D'Cruz

Ileana D’Cruz: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। इलियाना इन दिनों अपना अपना मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इसी साल 1 अगस्त को बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने कोआ फीनिक्स डोलन रखा हैं। इलियाना ने जब से प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है तब से उनके पार्टनर को लेकर चर्चा बनी हुई है।

इलियाना अपने पार्टनर माइकल और बेटे कोआ के साथ अमेरिका में रहती हैं। इलियाना ने बेटे के जन्म के बाद पहली बार इंटरव्यू दिया है। उन्होंने इसमें अपने बेटे और पार्टनर के बारे में बात की। इलियाना ने अपनी शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर रिएक्ट किया।

trggtrtgrtr

इलियाना ने अपने पार्टनर और फैमिली को लेकर की बात

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान इलियाना ने कहा उन्होंने वह अपने बारे में कही जाने वाली बातों को हैंडिल कर सकती हैं लेकिन उनके पार्टनर और फैमिली के बारे में बकवास करने पर कंफर्टेबिल नहीं हैं। पोस्टपार्टम डिप्रेशन रियल है कोई भी आपको इसके लिए तैयार नहीं कर सकता है।

मुझे खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास घर पर सपोर्ट सिस्टम और डॉक्टर्स की टीम है जो मेरा खास ध्यान रखती है। इलियाना ने आगे कहा- मुझे याद है मैं अपने कमरे में थी और रोने लगी थीं। मेरे पार्टनर ने मुझसे पूछा कि मैं क्यों रो रही हूं तो मैंने कहा- क्योंकि मेरा बेटा दूसरे कमरे में सो रहा है और मैं उसे मिस कर रही हूं।

ddsdadaaa

शादी के बंधन में बंध चुकी है इलियाना!

गौरतलब है कि इलियाना सोशल मीडिया पर मदरहुड के बार में बात करती रहती हैं लेकिन वह अपने पार्टनर के बारे में ज्यादा शेयर नहीं करती हैं। जब इलियाना से पूछा गया कि क्या उन्होंने माइकल से 2023 में शादी कर ली थी? इसके जवाब में इलियाना ने कहा- ऐसी बहुत सी अफवाहें थीं, इसे रहने देते हैं। थोड़ी सी मिस्ट्री होना जरुरी है।

सच बताऊं तो मैंने अभी तक अपनी लाइफ के इस पार्ट के बारे में कितनी बात करनी है ये डिसाइड नहीं किया है। इलियाना ने आगे कहा- मुझे ये अच्छा नहीं लगता है जब लोग आपके बारे में पीठ पीछे बात करते हैं। मैं अपने बारे में कही बातें हैंडिल कर सकती हूं लेकिन  मैं मेरे पार्टनर या फैमिली के बारे में बकवास बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं।