Bigg Boss 17 : एविक्ट होने के बाद मेकर्स पर भड़के अनुराग डोभाल, बोलें- ‘पूरे घर के सामने मुझे जलील किया गया’

0
356
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17 : टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिला है, जिसके बाद घरवालों के साथ दर्शकों को भी तगड़ा झटका लगा है।

इस बार के वीकेंड के वार में रिंकू धवन और नील भट्ट के बाद एक और सदस्स घर से बेघर हो गया है। शो में मीड वीक एविक्शन हो गया है। इस मीड वीक इविक्शन का शिकार हुए हैं यूट्यूबर अनुराग डोभाल। एविक्शन के बाद से वो लगातार इंटरव्यूज दे रहे हैं। अनुराग ने मेकर्स पर इल्जाम भी लगाए हैं। अनुराग ने शो में कहा कि बिग बॉस के मेकर्स ने उन्हें जलील किया है।

ीीीिीििी

अनुराग ने अपने एविक्शन को बताया अनफेयर

आपको बता दें कि एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान अनुराग ने कहा, ‘मुझे लंबे समय से पता था कि वो मेरा एलिमिनेशन प्लान कर रहे हैं। वो इसके लिए गेम को ट्विस्ट कर रहे थे। ईशा को भी वोट आउट करने की पावर दी गई थी। अब देखिए कि क्या हो गया, घरवालों ने मेरे खिलाफ वोट किया। वो बायस्ड है और अब ये कपल शो बनकर रह गया है।

लेकिन आप कंटेस्टेंट्स के साथ अनफेयर नहीं हो सकते हो। इनके खिलाफ आवाज उठाने वाला में पहला था। फेवरेटिज्म ठीक है लेकिन आप अनफेयर नहीं हो सकते। ये ऐसा है कि वो इस्तेमाल करो और फेंक दो में विश्वास करते हैं।’

ुिूिुूु

बिग बॉस के मकर्स को लेकर कही बड़ी बात

गौरतलब है कि एक इंटरव्यू में अनुराग ने कहा, ‘शो में मेरे साथ सबकुछ हुआ है। एक पूरी एक्टिविटी मेरे लिए बनाई गई थी। ये सच्चाई है। ये फुटेज है उनपे। पूरे घर के सामने मुझे जलील किया गया कि तूने शो की डिसरिस्पेक्ट की है। आप समझ रहे हैं कि मैं क्या फील करके आया हूं अंदर।’ इस दौरान वो काफी इमोशनल हो गए थे।

बता दें कि अनुराग को बुधवार को एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने पैपराजी से बात करते हुए कहा कि वो अभिषेक को फुल सपोर्ट कर रहे हैं।