Koffee With Karan 8 : जाह्नवी और खुशी ने करण के शो में खोले अपनी फैमिली से जुड़े कई राज, बताया मां श्री देवी के जानें के बाद टूट गया था परिवार

0
364
Koffee With Karan 8

Koffee With Karan 8: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने शो ‘कॉफी विद करण 8’ को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। करण के शो में हर हफ्ते सेलेब्स आते हैं जिनके साथ होस्ट ढेर सारी मस्ती करते हैं।इससे पहले के भी सीजनस में करण के शो पर कई सेलेब्स कॉफी पी चुके है और अपनी लाइफ से जुड़े राज खोल चुके हैं।

वहीं शो के नए एपिसोड में जाह्रवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ आईं थीं। शो में जाह्नवी और खुशी ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ कई राज खोले हैं। साथ ही जहां करण के शो पर जवाब देते समय ज्यादातर सेलेब्रिटी नर्वस हो जाते हैं। दोनों बहनें पूरे शो के दौरान बिंदास दिखीं।

gtgtgttgssqsq

फैमिली से जुड़े खोले कई राज

आपको बता दें कि दोनों बहनों ने अपनी फैमिली पापा और मां से जुड़ी बातें शेयर कीं। इस दौरान दोनों ने अपनी मां और बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस रही श्रीदेवी के बारे में भी बात की और इमोशनल भी हुईं। दोनों ने बताया कि कैसे उन्होंने उनकी मां के दुनिया से चले जाने के बाद एक-दूसरे को संभाला।

जाह्नवी ने बताया कि खुशी बहुत मजबूत हैं और उन्होंने छोटी बहन होने के बावजूद उस दौरान मुझे बहुत सपोर्ट किया। इस दौरान दोनों ने अपने पापा बोनी कपूर और चाचू अनिल कपूर के बारे में भी कई दिलचस्प बातें बताईं कि कैसे उनके पापा आज भी इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड करते हैं और कैसे उनके चाचू अनिल कपूर अपनी दाढ़ी पर हमेशा हाथ फेरते रहते हैं।

gfggrgrgr

लव लाइफ और करियर से जुड़ी बातें की शेयर

गौरतलब है कि जाह्नवी ने बताया कि उन्होंने अभी तक तीन लड़कों को डेट किया है और वो अपने ‘जस्ट फ्रैंड’ बॉयफ्रैंड से कितना जुड़ाव महसूस करती हैं। उन्होंने नाम न बताने की जिद करते-करते उनका नाम (शिखर पहाड़िया) भी बता दिया। उन्होंने ये भी बताया कि वो उनसे दूर जा चुकी थीं, लेकिन फिर से वो दोनों एक-दूसरे के करीब आ चुके हैं।

इस दौरान करण ने खुशी कपूर से ‘आर्चीज’ में उनके साथ दिखे वेदांग रैना के बारे में भी जानने की कोशिश की और पूछा कि अनुमान लगाया जा रहा है कि आप वेदांग को डेटिंग कर रही हैं। लेकिन खुशी ने मुस्कुराते हुए इसे झूठ बता दिया। इसके अलावा, ये भी बात हुई कि कैसे खुशी कपूर को उनकी पहली फिल्म ‘आर्चीज’ मिली। वहीं जाह्नवी ने अपने अब तक के फिल्मी करियर के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने धीरे-धीरे बहुत कुछ सीखा है और अब भी सीख रही हैं।