Virat-anushka wedding anniversary : फिर से मां बनने वाली हैं अनुष्का, छठी सालगिरह में दिखा लुक

0
792
Virat-anushka wedding anniversary

Virat-anushka wedding anniversary : 11 दिसंबर 2017 को इटली में सात फेरे लेने वाले एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली आज अपनी शादी की छठी सालगिरह मना रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। विराट और अनुष्का की मुलाकात एक शैंम्पू एड के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों की लव स्टोरी का सिलसिला आगे बढ़ा और कई सालों तक डेट करने के बाद दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी रचा ली।

Virat-anushka wedding anniversary

शैंम्पू एड के दौरान दोनों की हुई थी मुलाकात

विराट और अनुष्का 2014 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं दोनों के रिलेशनशिप में होने की सुगबुगाहटें भी आम थी। मगर दोनों ने कभी इस बातो को नहीं कुबूला। विराट और अनुष्का ने शादी के बाद अपनी पहली मुलाकात से जुड़े कुछ मजेदार किस्से शेयर किए थे। इस दौरान विराट ने बताया कि, एड शूट करते समय जब वो पहली बार अनुष्का से मिले थे काफी नर्वस थे। ऐसे में माहौल को लाइट करने के लिए उन्होंने अनुष्का की लम्बाई का मजाक उड़ा दिया। जिसके बाद अनुष्का का रिएक्शन देखकर विराट घबरा गए।

दो साल डेट करने के बाद 2016 में दोनों का हो गया था ब्रेकअप

दरअसल, अनुष्का विराट से लम्बी हैं। ऐसे में शूट के दौरान उन्हें हील्स ना पहनने की सलाह मिली थी। मगर अनुष्का को देखकर विराट बोल पड़े कि तुम्हें इससे ऊंची हील नहीं मिली पहनने को। हालांकि बाद में दोनों की दोस्ती हो गई। महज दो साल के रिलेशनशिप के बाद 2016 में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था। विराट और अनुष्का काफी समय तक एक-दूसरे के साथ नजर नहीं आए। हालांकि इसी दौरान युवराज सिंह की शादी में दोनों का आमना-सामना हुआ। जहां से इस प्रेम कहानी ने इस कदर परवान चढ़ना शुरु किया कि महज एक साल में दोनों कपल्स शादी के बंधन में बंध गए।

11 दिसंबर 2017 को इटली की लेक कोमो पर हुई ये शादी पूरी तरह से सीक्रेट रखी गई थी। हालांकि बाद में विराट और अनुष्का ने शादी की तस्वीरें पोस्ट करके सभी को शॉक कर दिया था। दोनों की शादी को 6 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों की एक बेटी वामिका भी है। वहीं अनुष्का शर्मा एक बार फिर से मां बनने वाली हैं।

Virat Kohli पर फिदा हुईं एनिमल की तृप्ति डिमरी, दिया बड़ा बयान