Bigg Boss 17: खानजादी पर फूटा ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का गुस्सा, बोलीं- ‘नहीं मिलेगा इसको खाना’

0
632
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो ‘Bigg Boss 17’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। आए दिन शो में खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं।

वहीं इस शो में टीवी मोस्ट पॉपुलर एक्टर ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट भी नजर आ रहें है साथ ही दोनों ही गेम में बढ़िया तरीके से खेल रहे हैं। वहीं शो के लेटेस्ट एपिसोड में खानजादी एक बार फिर ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट के साथ लड़ाई करती हुई नजर आने वाली हैं। इस बहस में ऐश्वर्या ने खानजादी को खाना न देने की धमकी दे दी है।

gytftrtr

खानजादी पर भड़की ऐश्वर्या

आपको बता दें कि बिग बॉस 17 में एक और बड़ी लड़ाई देखने को मिलने वाली है। दम वाले मकान के सदस्य ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट और खानज़ादी को घर के अधूरे कामों को लेकर आपस में भिड़ते और झगड़ते हुए देखा जाएगा। ऐश्वर्या चिल्लाते हुए खानजादी को कहती हैं- ‘निकल यहां से, तूझे खाना नहीं मिलेगा, आई बात समझ में तू जा यहां से’। इसके बाद खानजादी भी गुस्से में बोलती हैं कि मैं किसी का भी खाना चुराके खा लूंगी’। बिग बॉस 17 के नए प्रोमो में खानजादी अपने कमरे के सदस्यों के साथ एक बड़ी लड़ाई में शामिल हो जाती है क्योंकि वे उस पर घर के काम नहीं करने का आरोप लगाती हैं।

ezgif.com gif maker 69

खानजादी के खिलाफ हुए नील- ऐश्वर्या

गौरतलब है कि नील और ऐश्वर्या ने खानजादी के व्यवहार के कारण उसे खाना देने से इनकार कर दिया। वे उससे अपना खाना खुद बनाने के लिए कहते हैं। वहीं इसी चीज को लेकर दोनों के बीच लड़ाई शुरू हो जाए गी और विक्की जैन लड़ाई को सुलझाने की कोशिश करते हैं। ऐश्वर्या ने गुस्से में बोला कि वह खानजादी को खाना नहीं खाने देगी जो उसके कमरे के सदस्यों के लिए बनाया जा रहा है।

ezgif.com webp to jpg 41

बता दें कि जब से खानजादी, ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट दम वाले मकान में गए हैं, तब से इन तीनों के बीच बहस देखने को मिल रही है। पिछले एपिसोड में, खानज़ादी को अंकिता लोखंडे की ‘चमची’ कहा गया था क्योंकि उन्होंने नील भट्ट को ‘आंटी नंबर वन’ कहकर चिढ़ाया था।