iQOO Neo 9 Series की लॉन्च डेट आई सामने, जान लें संभावित फीचर्स

0
331
iQOO Neo 9 Series

iQOO Neo 9 Series : दिग्गज मोबाइल ब्रांड iQoo ने अपने अगले स्मार्टफोन iQoo Neo 9 के लॉन्च को लेकर बड़ी अपडेट दी है। दरअसल, कंपनी ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Neo 9 सीरीज को अगले महीने लॉन्च करने की पुष्टि की है। इसका मतलब है कि बहुत जल्द ही आईक्यू का एक और धांसू फोन मार्केट में आने वाला है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गौरतलब है कि यह इस वर्ष मई में पेश की गई iQoo Neo 8 सीरीज की जगह लेगी। कंपनी ने Neo 9 सीरीज के एक स्मार्टफोन का टीजर दिया है।

iQOO Neo 9 Series

पोस्टर के अनुसार ऐसा होने वाला है डिजाइन

कंपनी ने हालांकि फीचर्स को लेकर ज्यादा कुछ बताया नहीं है। पोस्टर से कुछ बातों का पता जरुर चला है। इसके अलावा विभिन्न टिप्टर और रेंडर्स व लीक से कई जानकारी सोशल मीडिया के जरिए सामने आई है। जारी पोस्टर के मुताबिक, डिजाइन के तौर पर आइकू नियो 9 फोन रेड कलर के कलर ऑप्शन में देखा जा सकता है। फोन के बैक पर डु्अल-टोन फिनिश दिया गया है, जिसमें व्हाइट कलर की स्ट्राइप मौजूद है। फोन के बैक पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है।

संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले को लेकर ये बात सामने आई है कि इस हैंडसेट में 6.78 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC चिपसेट शामिल किए जानें की उम्मीद है। जो 16GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। वहीं iQoo Neo 9 Pro को मीडियाटेक डाइमेंशन 9300 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी जा सकती है। कंपनी का यह फोन एंड्रॉइड 14-बेस्ड फ़नटचओएस 14 या फिर ओरिजिनओएस 4 के साथ लाए जाने की उम्मीद है

आपको बता दें कि कंपनी ने फिलहाल iQOO Neo 9 सीरीज की लॉन्च डेट रिवील नहीं की है। हालांकि, ब्रांड ने कंफर्म कर दिया है कि यह सीरीज चीन में दिसंबर में लॉन्च होगी। इसके साथ कंपनी ने फोन का पहला टीजर पोस्टर शेयर कर दिया है, जिसमें फोन की पहली झलक देखने को मिली है।

iQOO Z7 Pro : आईक्यू का यह दमदार फोन इसी महीने होगा लॉन्च, जान लें क्या होंगे इसके फीचर्स