Bigg Boss 17: अनुराग डोभाल ने बिग बॉस की तारीफों के बांधे पुल, फिर भाई ने किया पोस्ट डिलीट

0
361
Bigg Boss 17
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियालिटी शो ‘Bigg Boss 17’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। वहीं इस बार सलमान के शो में यूट्यूब के जाने माने यूट्यूबर अनुराग डोबाल, अरुण माशेट्टी, और सनी आर्या भी नजर आ रहें हैं।

शो में यूट्यूबर अनुराग डोभाल उर्फ बाबू भैया ने सबका ध्यान खींच रखा है। वो जब से शो में आए हैं तभी से बिग बॉस को लेकर शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने बिग बॉस से लेकर होस्ट सलमान खान तक पर आरोप लगाए थे। यहां तक कि बिग बॉस से तंग आकर बाबू भैया ने वॉलेंट्री एग्जिट लेने का भी फैसला कर लिया था। लेकिन अब उनके तेवर कुछ बदले हुए नजर आ रहे हैं।

ezgif.com gif maker 64 1

विक्की-अंकिता के सामने अनुराग ने की बीग बॉस की तारीफ

आपको बता दें कि बीते एपिसोड में अनुराग अंकिता और विक्की के साथ गार्डन एरिया में बैठे थे। इस दौरान उन्होंने दोनों से कहा कि- “भाई मुझे बहुत अच्छा लग रहा है…मुझे ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस कितने मैच्योर हैं। अगर उस समय बिग बॉस मेरे कहने पर गेट खोल देते तो मैं वाकई चला जाता। मैं उस वक्त एक अलग ही जोन में था। क्योंकि जब आप गुस्से में होते हो तो बहुत ग्रेटफुल होते हो। आप बस सब कुछ छोड़कर जाना चाहते हो अपने परिवार के पास अपने लोगों के पास”।

ezgif.com gif maker 65

बीग बॉस के सपोर्ट में बोलें अनुराग

इसके बाद अनुराग अंकिता से कहते हैं कि, “मुझे लगता है कि मैं बहुत ग्रेटफुल हूं। मुझे अब समझ आ रहा है कि बिग बॉस को मुझसे कोई परेशानी नहीं है। क्योंकि अगर उन्हें मुझसे कोई दिक्कत होती वो मेरे लिए दरवाजा खोल देते और मुझे जाने देते उनका क्या जाता अगले हफ्ते फिर दो वाइल्ड कार्ड ले आते। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

मुझे लग रहा है कि बिग बॉस ने पहले दिन से मेरा ख्याल रखा है और अभी भी रख रहे हैं”। बता दें कि, अनुराग के एग्जिट लेने के फैसले के बाद उनके भाई ने भी बिग बॉस के खिलाफ कई पोस्ट किए थे, लेकिन अब  फैन पेज के  मुताबिक उन्होंने वो पोस्ट भी हटा दिए हैं।