Bigg Boss 17: ईशा मालवीय और समर्थ की अश्लील हरकतों पर फूटा कामया पंजाबी का गुस्स, बोलीं- ‘अब परिवार के साथ नहीं देख सकते बिग बॉस’

0
382
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियालिटी शो ‘Bigg Boss 17’ इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ हैं। इस सीजन में एंटरटेनमेंट से लेकर जर्नलिज्म, बिजनेस और सोशल मीडिया से जुड़ी हस्तियां शो का हिस्सा बनी हैं। वहीं शो में आए दिन ईशा मालवीय और समर्थ एक-दूसरे के ज्यादा क्लोज होते नजर आते हैं।

अब इस पर काम्या पंजाबी ने अपना रिएक्शन दिया है और बिग बॉस को पारिवारिक शो बताने से इंकार कर दिया है। कामया ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बताया है कि कैसे ईशा और समर्थ की अश्लील हरकतों ने शो को परिवार के साथ नहीं देखने लायक बना दिया है।

923993227 samarth jurel isha malviya 1 1

ईशा और समर्थ की अश्लील हरकतों पर भड़की कामया पंजाबी

आपको बता दें कि कामया पंजाबी ने एक ट्वीट साझा कर लिखा कि- , ”ईशा और समर्थ को धन्यवाद। अब मैं अपना पसंदीदा शो अपने परिवार के साथ नहीं देख सकती। कृपया हमें बख्श दें और इस घर को छोड़ दें और एक कमरा ले लें। शायद इसके बाद हम शो देख सकें और आप अपनी पसंदीदा हरकत कर सकें।” कई यूजर्स ने अभिनेत्री के ट्वीट का रिप्लाई किया।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “हां बहुत अजीब हो गया था परिवार के साथ देखने में।” वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ”निर्माता गाली को म्यूट कर सकते हैं और मुख्य एपिसोड के कई हिस्सों को एडिट कर सकते हैं, लेकिन वे अभी भी इन सीन्स को क्यों दिखा रहे हैं क्योंकि वे इसे टीआरपी के लिए दिखाना चाहते हैं।”

cfgfrddtr

शो में वाइल्डकार्ड एंट्री है समर्थ जुरेल

गौरतलब है कि बीबी हाउस में समर्थ वाइल्डकार्ड एंट्री के तौर पर अपनी गर्लफ्रेंड के पीछे-पीछे घर में आ गए हैं। उन्हें अक्सर ईशा के साथ कोजी होते या किस करते हुए कैमरे में कैद किया जाता है। हाल ही में, एक और क्लिप वायरल हो गई, जिसमें दिखाया गया कि समर्थ ईशा को जबरन किस कर रहे थे, जबकि ईशा हंस रही थी और उन्हें दूर धकेल रही थी, जिसके चलते लोगों को ने इन सब चीजों को अश्लीलता का नाम दे दिया और इससे बेहद नाराज नजर आ रहें हैं।