Sara Ali Khan: सारा अली खान के ब्रेकअप वाले बयान पर कार्तिक आर्यन ने तोड़ी चुप्पी, बोलें- ‘अपने रिश्ते का सम्मान करना चाहिए’

0
391
Sara Ali Khan
Sara Ali Khan

Sara Ali Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने शो ‘कॉफी विद करण 8’ को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। करण के शो में हर हफ्ते सेलेब्स आते हैं जिनके साथ होस्ट ढेर सारी मस्ती करते हैं।इससे पहले के भी सीजनस में करण के शो पर कई सेलेब्स कॉफी पी चुके है और अपनी लाइफ से जुड़े राज खोल चुके हैं।

वहीं हाल ही में करण के शो पर सारा अली खान और अनन्या पांडे बतौर गेस्ट नजर आई थीं। करण जौहर के साथ चिट-चैट के दौरान दोनों यंग एक्ट्रेसेस ने अपनी लव लाइफ को लेकर भी बात की थी। शो में सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन संग ब्रेकअप पर भी खुलकर बात की थी। वहीं अब कार्तिक ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

gghfgfgcfgc

कार्तिक संग ब्रेकअप को लेकर कही थी ये बात

आपको बता दें कि कॉफी विद करण 8 हालिया एपिसोड में सारा अली खान और अनन्या पांडे बतौर गेस्ट नजर आई थीं। जहां शो के होस्ट करण जौहर ने सारा अली खान से पूछा था कि क्या उनके लिए एक्स कार्तिक आर्यन के साथ दोस्ती करना आसान था? इस पर  सारा ने क्लियरली कहा था, “यह हमेशा आसान नहीं होता है।” वहीं अब सारा के इस बयान पर कार्तिक ने चुप्पी तोड़ी है और अपना रिएक्शन दिया है।

ezgif.com gif maker 37

अपने रिश्तों को लेकर कभी बात नहीं करते है कार्तिक आर्यन

गौरतलब है कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान कार्तिक ने कहा,”एक चीज़ मुझे लगती है कि रिश्ता अगर दो लोगों का है तो दूसरे इंसान को भी वो बातें नहीं करनी चाहिए। हम सबको अपने रिश्ते का सम्मान करना चाहिए।” कार्तिक ने आगे कहा कि उन्होंने कभी किसी के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं की है। एक्टर ने कहा, मैं अपने (पार्टनर) से भी ऐसी ही उम्मीद करता हूं। किसी के लिए रिश्ते के बारे में बोलना अच्छा नहीं है।

अगर चीजें काम नहीं करती हैं…पर जब आप साथ होते हैं तो आप ऐसा होने की कल्पना नहीं करते हैं। आप कल्पना मत करो कि ये ख़त्म हो जाएगा। मुझे लगता है कि आपको उस समय, उस पल का सम्मान करना चाहिएय मुझे लगता है कि आपको खुद का भी सम्मान करना चाहिए। आप जब वो बात करते हो तो ऐसा नहीं है कि सामने वाला एक ही इंसान के बारे में वो सोच रह रहा है, वो दोनों के बारे में वो सोच रहा है।”