Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनCharu Asopa: चारू असोपा को नहीं मिल रहा रहने के लिए घर,...

Charu Asopa: चारू असोपा को नहीं मिल रहा रहने के लिए घर, वीडियो शेयर कर बयां किया अपना दर्द

Charu Asopa: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस चारू असोपा आए दिन सुर्खियों में छाई रहती है। चारू ने अपनी एक्टिंग के दम पर घर घर में अपनी खास जगह बनाई हैं। लेकिन चारू को अपनी लाइफ में इन दिनों काफी मुश्किलों का सामना करना पढ़ रहा हैं। दरअसल, उन्हें रहने के लिए एक घर चाहिए। लेकिन उन्हें घर ढूंढ़ने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

उन्हें सिंगल मदर होने की वजह से कोई भी घर देने के लिए तैयार नहीं है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो फूट फूट कर रो रही हैं। साथ ही उन्होंने एक लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी परेशानी के बारे में बताया है।

hghgtfft

घर ना मिलने के कारण बेहद परेशान है चारू

आपको बता दें कि चारू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शोयर किया है चारु असोपा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- ‘हमारी सोसायटी में एक औरत चाहे कुछ भी कर ले, कितना भी कर लें लेकिन लोगों की सोच कभी नहीं बदल सकती। आज भी एक औरत को घर देने से पहले उसके साथ किसी मर्द का नाम जुड़ा है या नहीं देखा जाता है। अगर नहीं तो उसे घर तक नहीं दिया जाता है।

दुख होता है हमारे देश की औरत का ये हाल देखकर। ये लोग जो घर देने से मना करते हैं। बाहर जाकर वुमन एम्पावरमेंट के नाम पर बड़े बड़े भाषण देते हैं। आज फिर से मुझे एक सोसायटी में घर देने से मना किया गया, क्योंकि मैं एक सिंगल मदर हूं। और सोचने वाली बात ये है कि मना करने वाली एक औरत ही थी। जिस देश में औरत को पूजा जाता है, उसी देश में औरत की ये दशा है’।

ezgif.com gif maker 36

इसी साल हुआ है चारू का तलाक

गौरतलब है कि चारु असोपा की शादी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के साथ हुई थी। उन्होंने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। लेकिन उनकी शादी ज्यादा चल नहीं पाई और कुछ सालों में वो अलग हो गए। इसी साल जून के महीने में उन्होंने तलाक लिया। चारु और राजीव को इस शादी से एक बेटी है। बेटी का नाम उन्होंने जियाना रखा है। जियाना चारु के साथ रहती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular