Virat Kohli : “हां कोहली स्वार्थी हैं….” वेंकटेश प्रसाद ने आलोचकों की लगाई क्लास

0
375
Venkatesh Prasad on Virat Kohli

Virat Kohli : रविवार को विश्वकप 2023 के मुकाबले में विराट कोहली ने अपने करियर का 49वां वनडे शतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने इंडियन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के महान रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विराट के इस माइल्सटोन की खूब तारीफ हो रही है। हालांकि, कुछ लोग विराट की आलोचना भी कर रहे हैं। विराट ने ये शतक साउथ अफ्रीका के खिलाफ 119 गेंदों पर लगाया था, जिसके बाद कुछ लोगों ने उन पर धीमी पारी’ खेलने और स्वार्थी होने का आरोप लगाया और कहा कि वो अपने शतक के लिए खेल रहे थे। इसी बीच भारत के पूर्व खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर उन लोगों की क्लास लगाई है जिन्होनें कोहली को स्वार्थी कहा है।

कोहली के समर्थन में आए वेंकटेश प्रसाद

कोहली का समर्थन करते हुए वेंकटेश प्रसाद ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ‘विराट कोहली के स्वार्थी होने और निजी उपलब्धियों को लेकर जुनूनी होने के बारे में कुछ मजेदार बयान सुन रहा हूं। हां, कोहली स्वार्थी हैं, एक अरब लोगों के सपने का ध्यान रखने और उन्हें पूरा करने के लिए वह स्वार्थी हैं। कोहली इतने स्वार्थी हैं कि इतना कुछ हासिल करने के बाद भी हर मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का प्रयास करते हैं। युवाओं के लिए नए बेंचमार्क स्थापित करने के लिए वह स्वार्थी हैं। अपनी टीम की जीत सुनिश्चित करने के लिए भी वह स्वार्थी हैं। हां, कोहली स्वार्थी हैं।

Virat Kohli : "हां कोहली स्वार्थी हैं...." वेंकटेश प्रसाद ने आलोचकों की लगाई क्लास

कोहली शतक के करीब जाकर हो जाते हैं धीमा

दरअसल, वर्ल्ड कप में कई बार ये देखा गया है कि विराट कोहली शतक के करीब जाकर धीमी गति से बल्लेबाजी करते हैं। यही नहीं वह इस दौरान अधिक से अधिक स्ट्राइक भी अपने पास रखते हैं। यही वजह है कि कुछ पूर्व क्रिकेटर एवं फैंस उन्हें स्वार्थी करार दे रहे हैं। पर यह बात सच नहीं है क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा को भी ऐसा नहीं लगता है। रोहित शर्मा ने अफ्रीका के खिलाफ संपन्न हुए मुकाबले के बाद खुद कहा था कि टीम परिस्थिति के अनुसार लगातार अपनी रणनीति में बदलाव कर रही है। यही वजह है कि शुरुआत तेज करने के बाद जब विकेट धीमी हो जाती है तो कोहली को आखिरी के ओवरों में धीमी गति से बल्लेबाजी करते हुए देखा जाता है। इसके अलावा उनके साथी खिलाड़ी कोहली को रन बनाने का भरपूर मौका दे रहे हैं, ना कि कोहली खुद ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाजी करना चाहते हैं।

Virat Kohli के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए किया गया है खास इंतजाम, उससे पहले रिजवान ने कही ये बात