Virat Kohli के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए किया गया है खास इंतजाम, उससे पहले रिजवान ने कही ये बात

0
377
Virat Kohli

Virat Kohli Birthday : वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली का बल्ला खूब चल रहा है। विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की फेहरिस्त में चौथे नंबर पर हैं। अब तक इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने 5 मैचों में 354 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट कोहली की एवरेज 118 रही है। भारत का अगला मुकाबला 2 नवंबर को श्रीलंका के खिलाफ है। उसके बाद भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 नवंबर को कोलकाता के ईडेन गार्डेन में उतरेगी। खास बात ये है कि पांच नवंबर के दिन विराट कोहली का जन्मदिन है। इस दिन विराट कोहली अपना 35वां बर्थडे मनाएंगे। इसी कड़ी में बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने विराट कोहली के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए खास इंतजाम किया है।

Virat Kohli Birthday

70 हजार फैंस स्टेडियम में होंगे मौजूद

दरअसल, इस दिन तकरीबन 70 हजार फैंस स्टेडियम में विराट कोहली के मास्क में नजर आएंगे। इसके अलावा स्पेशल केक काटा जाएगा। विराट कोहली के बर्थडे पर ईडन गार्डेन्स में लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जमकर पटाखे छोड़े जाएंगे। विराट के नाम वनडे में 48 शतक दर्ज हैं, लेकिन सबसे ज्यादा शतकों का रिकॉर्ड 49 का है जो क्रिकेट भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि विराट इस महारिकॉर्ड की बराबरी बर्थडे वाले दिन ही करेंगे।

रिजवान ने विराट कोहली के बारे में ये कहा

रिजवान ने बांग्‍लादेश के खिलाफ मैच से पहले आज तक से बातचीत में कहा, ”यह जानकर अच्‍छा लगा कि 5 नवंबर को कोहली का जन्‍मदिन है। मैं उन्‍हें जन्‍मदिन की शुभकामनाएं देता हूं। भले ही मैं अपने जन्‍मदिन का जश्‍न नहीं मनाता और मेरा इसमें कोई विश्‍वास नहीं है। विराट कोहली को बधाई देता हूं। उम्‍मीद करता हूं कि वो अपने जन्‍मदिन पर 49वां वनडे शतक जमाएं। मैं यह भी चाहता हूं कि वो इसी वर्ल्‍ड कप में अपना 50वां वनडे शतक जमाएं।” हालांकि, बाबर आजम से भी विराट कोहली के बर्थेडे को लेकर सवाल किया गया लेकिन उन्होनें कोई जवाब नहीं दिया।

Virat Kohli निभाएंगे पांड्या की भूमिका ! इंग्लैंड के खिलाफ कर सकते हैं बॉलिंग