Anupam Kher: बेटे को दूल्हा बनता देखना चाहती है किरण खेर, सिकंदर खेर से की बहू लाने की गुजारिश

0
375
Anupam Kher

Anupam Kher: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकारों में से एक अनुपम खेर इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। अनुपम ने 90 के दशक से अब तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई हुई हैं। वहीं हाल ही में अनुपम खेर की अपकमिंग फिल्म ‘घोस्ट’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। वहीं आज अनुपम खेर के बेटे सिकंदर खेर का जन्मदिन है। अभिनेता ने अपने बेटे को बेहद अलग अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है और उनके लिए एक नोट साझा किया है।

ezgif.com gif maker 48 1

बेटे सिकंदर खेर पर बरसाया किरण और अनुपम खेर ने प्यार

आपको बता दें कि सिकंदर खेर आज अपना 42 वां जन्मदिन मना रहें हैं। वहीं उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा हुआ है।  किरण खेर ने भी अपने बेटे को विश करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक बड़ी पुरानी तस्वीर साझा की है। इस बीच, अनुपम खेर ने भी सिकंदर पर प्यार बरसाया और अभिनेता के लिए उनकी मां किरण खेर की कुछ इच्छाओं का भी खुलासा किया है। अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर सिकंदर खेर के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की ।

इस तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा,’जन्मदिन मुबारक हो प्यारे सिकंदर! आप एक अद्भुत व्यक्ति बन गए हैं। आत्मविश्वासी, भावुक ज्यादातर समय जिम्मेदार, निश्चित रूप से अधिक मजाकिया और जब चाहें तब प्यार करने वाला! और एक शानदार अभिनेता।’

ezgif.com gif maker 47 1

सिकंदर को दूल्हा  बनते देखना चाहती हैं किरण

सिकंदर के लिए अपनी इच्छा जाहिर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, ‘तुम्हारे लिए मेरी इच्छा है कि भगवान तुम्हें दुनिया की सारी खुशियां दें। तुम्हारा जीवन लंबा, स्वस्थ और शांतिपूर्ण हो। तुम से निवेदन है कि रोज नहीं, लेकिन हर दूसरे दिन शेव किया करो। इसके अलावा तुम्हारी मां की इच्छा है कि शादी कर लो। वह तुम्हें दूल्हा बनते देखना चाहती हैं आपके लिए प्यार और प्रार्थना।’ बता दें कि किरण खेर की पहली शादी गौतम बेरी से हुई थी और उनके बेटे सिकंदर खेर का जन्म 1981 में हुआ था। अनुपम खेर और किरण खेर की शादी 1985 में हुई थी।