Bigg Boss 17: सुशांत सिंह राजपूत संग ब्रेकअप के बाद टूट गई थी अंकिता लोखंडे, बोंलीं- ‘मैं विक्की से कहती थी मेरा एक्स वापस आएगा’

0
369
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अंकिता ने पवित्र रिश्ता शो के जरिए घर-घर में अपनी एक खास जगह बनाई। ये शो 2009 से लेकर 2014 तक टीवी पर चला और इसे लोगो ने बेहद पसंद भी किया। वहीं अंकिता इन दिनों सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियालिटी शो ‘Bigg Boss 17’ में नजर आ रही हैं। वहीं शो में उनके पति विक्की जैन भी हैं। अंकिता और विक्की के बीच में गेम प्लानिंग को लेकर थोड़ी अनबन देखने को मिल रही है। अंकिता खुद को घर में अकेला फील कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस को एक और कंटेस्टेंट से दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ ब्रेकअप के बाद की बातें बताते हुए सुना गया।

gvfcgtrrtd

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ ब्रेकअप को लेकर कही बड़ी बात

आपको बता दें कि एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब अंकिता को बिग बॉस के लाइव फीड में नावेद संग बात करते हुए देखा गया। अंकिता ने नावेद को बताया कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ ब्रेकअप के बाद उनकी कैसी हालत हो गई थी। अंकिता ने कहा, ‘ब्रेकअप के बाद मेरे लिए मूवऑन करना बहुत मुश्किल था क्योंकि ये लंबा रिलेशनशिप था। ये तब होता है जब एक मूवऑन कर जाता है और दूसरा नहीं कर पाता है। उस दर्द से निकलने में मुझे लगभग ढाई साल लगे।

मैं मूवऑन नहीं कर पा रही थी, क्योंकि मैं किसी और को डेट करने के बारे में सोच भी नहीं पा रही थी। ये बहुत दर्दनाक और शॉकिंग था। मैंने प्यार में विश्वास करना कभी नहीं छोड़ा। जैसे ही मैं इससे बाहर निकली विक्की मेरी जिंदगी में आ गया।’

ezgif.com gif maker 29

6 साल तक रिलेशनशिप में थे अंकिता और सुशांत

अंकिता ने आगे कहा, ‘विक्की हमेशा मेरा फ्रेंड था, लेकिन मैंने उसे कभी उस नजर से नहीं देखा था। मेरी विक्की से बात होती थी और उस वक्त मैं उससे कहती थी कि मेरा एक्स वापस आ जाएगा। मैं उसके लिए इंतजार करूंगी। मुझे नहीं पता कि ये कैसे हुआ, बस विक्की मेरी जिंदगी में आ गया और मुझे डायरेक्टली शादी के लिए प्रपोज किया और मुझे उस वक्त एहसास हुआ कि ये ही है। रिलेशनशिप में आने के लिए मुझे समय लगा। ऐसा नहीं था कि मैं एक रिलेशनशिप से निकली और दूसरे में चली गई।

इससे बाहर निकलने में बहुत दर्दभरा था और विक्की के मेरी जिंदगी में आने के बाद लाइफ बदल गई।’ बता दें कि अंकिता और सुशांत को शो पवित्र रिश्ता में देखा गया था। इस शो के दौरान ही दोनों के बीच प्यार हुआ। दोनों 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। हालांकि, फिर दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।