Bigg Boss 17 : अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में बोलीं हिना खान, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

0
299
Bigg Boss 17

Bigg Boss 17: टीवी इंडस्ट्री से अपने एक्टिंग करियर की शुरूअत करने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। पवित्र रिश्ता शो के जरिए अंकिता लोखंडे ने घर-घर में अपनी एक खास जगह बनाई। ये शो 2009 से लेकर 2014 तक टीवी पर चला और इसे लोगो ने बेहद पसंद भी किया। वहीं अंकिता इन दिनों सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियालिटी शो ‘Bigg Boss 17’ में नजर आ रही हैं।

Bigg Boss 17

शो की शुरुआत से ही एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और रैपर खानजादी की लड़ाई हुई तो अंकिता ने उन पर तंज के खूब तीर छोड़े और यह तक कह दिया कि उनकी वजह से ही वे टीवी पर दिखाई दे रही हैं। अंकिता का टीवी को लेकर यह कमेंट एक्टर और प्रोड्यूसर संदीप सिकंद को बिल्कुल रास नहीं आया और उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया वहीं अब एक्ट्रेस हिना खान ने अंकिता का स्टैंड लिया है और संदीप सिकंद का नाम न लेते हुए रिएक्ट किया है।

ezgif.com gif maker 23 1

अंकिता लोखंडे के सपोर्ट में उतरी हीना

आपको बता दें कि हिना ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। हिना ने बताया कि कैसे टीवी एक्टर्स दिन-रात काम करते हैं। आगे उन्होंने ये भी लिखा कि कैसे अंकिता लोखंडे ने पवित्र रिश्ता के लिए दिन-रात काम किया है। हिना ने लिखा- जैसा कि आप सभी जानते हैं कि मैं बिग बॉस से रिलेटेड चीजों में ज्यादा इंवॉल्व नहीं होती हूं। आगे मैं जो भी कहने वाली हूं वो बिग बॉस के बारे में नहीं है। ये मेरे साथ काम करने वाले एक्टर्स और फैटरनिटी की रिस्पेक्ट में है।

ezgif.com gif maker 24

हिना ने पूछे सवाल

गौरतलब है कि हिना ने आगे अपनी पोस्ट में कुछ सवाल किए। उन्होंने लिखा- हम कई सालों तक पवित्र रिश्ता को सक्सेसफुली चलते हुए देखा है। पवित्र रिश्ता के टेलीकास्ट का रिपीट कब अंकिता की वजह से हुआ? क्रिएटिव अरेंजमेंट्स वाली फैक्ट्री में आप लीड के तौर पर कब तक सर्वाइव कर पाते हो? क्या सेम सवाल फिल्म एक्टर्स से भी पूछेंगे? जो एक साथ कई मूवीज में दिखते हैं। आप कब तक अपनी ही फैटरनिटी के लोगों के जरिए दो मिनट का फेम पाओगे?

ezgif.com gif maker 25

आपको पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री का रिप्रेजेंटेटिव किसने बनाया? आगे हिना ने लिखा- टीवी एक्टर्स हर मुश्किल सिचुएशन में भी काम करते हैं। हर कोई अपने काम में ग्रो करना चाहता है। इसीलिए शांत रहिए। ये 2 मिनट का फेम शायद इस साल आपके लिए इस साल काफी होगा।