Karan Johar: डेटिंग एप को लेकर छलका करण जोहर का दर्द, पर्सनल लाइफ को लेकर किया बड़ा खुलासा

0
593
Karan Johar

Karan Johar: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने फिल्ममेकर करण जौहर इन दिनों अपने शो ‘कॉफी विद करण 8’ को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। करण ने हाल ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से 7 साल बाद डायरेक्शन की दुनिया में वापसी की हैं। उनकी फिल्म ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई है। करण जौहर 51 साल के हो चुके हैं लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की। हालांकि उन्होंने साल 2017 में सेरोगेसी के जरिए अपने दो जुड़ना बच्चों यश और रूही का वेलकम किया था। वहीं हाल ही में करण ने डेटिंग एप पर खुद के रिजेक्ट करने किए जाने का खुलासा किया।

Karan Johar

डेटिंग एप कई बार रिजेक्ट हो चुके है Karan Johar

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान टिंग एप पर खुद के रिजेक्ट करने किए जाने को लेकर बड़ा खुलासा किया हैं। उन्होंने बताया कि कैसे वे एक बार मेंबरशिप बेस्ड डेटिंग ऐप से जुड़े थे और वहां उन्होंने कई लोगों को टिक किया। हालांकि उन्हें किसी ने रिस्पॉन्स नहीं दिया और वे बार बार रिजेक्ट हुए। जिसके बाद करण ने डेटिंग ऐप छोड़ना ही बेहतर समझा। करण जौहर ने कहा, ‘लेकिन हर बार मैंने किसी को टिक किया, लेकिन उन्होंने मुझे टिक बैक नहीं किया। उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। मुझे कई रिजेक्शन का सामना करना पड़ा।’

Karan Johar

ये भी पढ़े: Hema Malini-Dharmendra: धर्मेंद्र संग शादी के लिए राजी नहीं थे हेमा मालिनी के पिता, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

Karan Johar ने आगे कहा- ‘मुझे बहुत इंफीरियर महसूस हुआ। मैं भी काफी उदार भी था, टिक-टिक कर रहा था लेकिन कोई करेस्पॉन्डेंस नहीं हुआ।’ उन्होंने आगे बताया कि लोगों का शायद लगा कि यह एक फेक अकाउंट है इसीलिए जब इतनी बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा तो उन्हें ऐप छोड़ना ही बेहतर लगा।

ezgif.com gif maker 22 1

यहां देख सकेंगे करण का शो

गौरतलब है कि Karan Johar अपने शो कॉफी विद करण सीजन 8 के साथ तैयार हैं। उनका शो 26 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। पहले एपिसोड का प्रोमो आउट हो चुका है जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दिखाई दे रहे हैं। दर्शक शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे।