Vivek Agnihotri : विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान पर लगाए गंभीर आरोप, बोलें- ‘उनकी सोशल मीडिया टीम ने मुझ पर हमला किया है’

0
337
Vivek Agnihotri
Vivek Agnihotri

Vivek Agnihotri :बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री आए दिन सुर्खियों में छाए रहते हैं। विवेक ने जब से द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म बनाई है तब से ही वो अक्सर किसी ना किसी विवादों से घिरे नजर आते हैं। वहीं हाल ही में विवेक की  मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

विवेक की पिछली फिल्मों की तरह यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है। दर्शकों की तरफ से फिल्म को खराब रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। वहीं इन सबके के बीच बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की ‘जवान छाई हुई हैं। ऐसे में अब विवेक अग्निहोत्री ने किंग खान की फिल्मों पर निशाना साधा है।

fgersser

ये भी पढ़े: Dharmendra : ‘गदर 2’ की सक्सेस पर धर्मेंद्र ने फैंस को कहा शुक्रिया, बेटे सनी देओल के लिए कही ये बात

शाहरुख खान को लेकर Vivek Agnihotri ने कही बड़ी बात

आपको बता दें कि हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने शाहरुख खान पर निशाना साधते हुए कहा कि, शाहरुख की सोशल मीडिया एजेंसी ने मुझपर अटैक किया है। उनकी एजेंसी द्वारा ट्रोल्स और बॉट्स बनाए गए हैं। इन सभी ने मुझपर हमला किया है। वहीं शाहरुख की पठान और जवान को लेकर विवेक अग्निहोत्री कहते हैं कि ‘मैंने हमेशा से उनकी तारीफ की है। लेकिन मैंने जो अभी उनकी फिल्में देखी हैं, वह मुझे बहुत सतही लगी हैं। ये फिल्में मेकिंग का स्टैंडर्ड नहीं हैं। मुझे लगता है कि वह इससे बेहतर कर सकते हैं।’

ezgif.com gif maker 35

‘द वैक्सीन वॉर’ ने की इतने करोड़ की कमाई

‘द वैक्सीन वॉर’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म चार दिनों में सिर्फ 6 करोड़ रुपये ही कमा पाई है। ये फिल्म सिनेमाघरों में ‘फुकरे 3’ और ‘चद्रमुखी 2’ के साथ रिलीज हुई थी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर कईं फिल्मों के साथ क्लैश के वजह से भी ‘द वैक्सीन वॉर’  कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं।