Gauahar Khan : फ्लाइट में चोरी हुआ गौहर खान का खास सामान, एयरलाइन पर फूटा एक्ट्रेस का गुस्सा

0
355
Gauahar Khan
Gauahar Khan

Gauahar Khan: इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस गौहर खान आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। गौहर आए दिन सुर्खियों में भी छाई रहती हैं। वहीं वो अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस कई फिल्मों, वेब शो, म्यूजिक वीडियो का हिस्सा रहीं। इसके साथ ही गौहर खान को अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में गौहर जब दुबई से मुंबई लौटीं तो इस दौरान उनका एक्सपीरियंस काफी खराब रहा। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इसे लेकर पोस्ट भी शेयर की है।

Gauahar Khan

गौहर खान के सनग्लासेज फ्लाइट में हुए चोरी

आपको बात दें कि गौहर खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट में बताया कि फ्लाइट में उनके सनग्लासेस चोरी हो गए। उन्होंनेएयरलाइंस से इस मामले पर गौर करने की भी रिक्वेस्ट की। एयरलाइंस को टैग करते हुए, बिग बॉस 7 की विनर ने लिखा, “अरे, मेरा धूप का चश्मा कल दुबई से मुंबई की आपकी उड़ान ek508 पर चोरी हो गया था, जब मैं उतरी तो यह फ्लाइट में ही रह गया था और मैंने फौरन इंडियन ग्राउंड स्टाफ को इंफॉर्म किया।

ये भी पढ़े: Rekha : क्या दूध के ग्लास के कारण टूट गया था रेखा और इस एक्टर का रिश्ता! जानें पूरी कहानी

उन्होंने कहा कि मेरी सीट की पॉकेट पर 9j का एक पेयर मिला लेकिन मुझे हैरानी हुई कि मेरे पास जो पैकेट लाया गया था उसमें कोई और पेयर था जो मेरा नहीं था। मैंने आपके हेल्प नंबर पर कई बार कॉल किया और सबूत के साथ ईमेल भेजा, कोई जवाब नहीं… प्लीज चोर का पता लगाएं क्यूंकि आपकी रेप्यूटेड एयरलाइन में कैमरे लगे हैं जो सर्विसेस के लिए भारी रकम वसूलती है।”

rtddtrte

इन फिल्मों में नजर आ चुकी है गौहर खान

वहीं गौहर खान के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस लंबे समय से इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। उन्होंने ‘इशकज़ादे’, ‘बेगम जान’ और कई अन्य फिल्मों में दमदार एक्टिंग की है। उन्होंने टीवी पर ‘झलक दिखला जा 3’, ‘बिग बॉस 7’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 5’ जैसे रियलिटी शो में भी भाग लिया। एक्ट्रेस हिट विवादास्पद शो बिग बॉस 7 की विनर रही थीं।