Rakhi Sawant: राखी सावंत करेंगी आदिल खान पर मानहानी का केस, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

0
397
Rakhi Sawant
Rakhi Sawant

Rakhi Sawant: बॉलीवुड इंडस्ट्री की ड्रामा क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। राखी बीते लंबे समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। वहीं अब राखी अपने अलग हो चुके पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने जा रही हैं, क्योंकि आदिल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन पर आरोप लगाए थे। राखी के वकील ने बताया कि उन्होंने राखी की सबसे अच्छी दोस्त के खिलाफ उन्हें बदनाम करने का मामला पहले ही दायर कर दिया है।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant आदिल पर करेंगी मानहानी का मुकदमा

राखी के वकील ने कहा कि आदिल को जमानत पर रिहा कर दिया गया है लेकिन उसे राखी के बारे में नकारात्मक बातें नहीं करनी चाहिए। इससे पहले आदिल के आरोपों का जवाब देने के लिए राखी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। सऊदी अरब से उमरा करके लौटीं राखी सावंत अपने पति आदिल खान दुर्रानी के साथ विवाद को लेकर खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं।

कई महीनों तक सलाखों के पीछे रहे आदिल ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मीडिया के सामने अपना पक्ष बताया। हालांकि, राखी ने आदिल के सभी दावों का खंडन किया और राखी अब आदिल खान पर मानहानि का केस करने जा रही हैं।

Rakhi Sawant

ये भी पढ़े: Raj Kapoor : जब राजकपूर को रियल लाइफ में सरेआम पड़ा था थप्पड़, क्या थी उनकी गलती?

एक्ट्रेस के वकील ने किया खुलासा

वकील अली काशिफ खान ने पुष्टि की और कहा, “हमने कल अंधेरी मजिस्ट्रेट अदालत में राजश्री मोरे के खिलाफ कई गलत शब्दों के साथ राखी को बदनाम करने और उनकी छवि खराब करने के लिए आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया है। हम कल आदिल दुर्रानी के खिलाफ भी मानहानि का मामला दायर करेंगे”। आदिल एफआईआर में आरोपी है, वह 6 महीने से अधिक समय तक सलाखों के पीछे था, उसे पता होना चाहिए कि वह अदालत द्वारा रखी गई कई शर्तों के साथ जमानत पर बाहर है”।