Elvish Yadav: ग्रैंड फिनाले के आखरी 15 मिनट में एल्विश यादव को मिले इतने वोट, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

0
412
Elvish Yadav

Elvish Yadav: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सलमान खान का रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 का सोमवार को फिनाले था। एल्विश यादव शो के विनर बन गए हैं। उन्होंने शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। एल्विश यादव सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। वो शो में आने से पहले ही बहुत पॉपुलर हैं और शो के बाद उनके सितारे आसमान छू रहे हैं। वहीं फिनाले में आखिरी वक्त में 15 मिनट के लिए वोटिंग लाइन्स खोली गई थीं। उस दौरान एल्विश को बहुत सारे वोट्स मिले। एल्विश ने अब खुद इसके बारे में बताया।

Elvish Yadav

15 मिनट में Elvish Yadav को मिले इतने वोट

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एल्विश बता रहे हैं कि आखिरी 15 मिनट में जो वोटिंग हुई उसमें उन्हें 280 मिलियन वोट्स मिले थे। वीडियो में एल्विश बोल रहे हैं, ट्रॉफी जीतने के बाद जब मैं अंदर गया तो शो को जो चलाती हैं, मतलब मालिक जो हैं उन्होंने मुझसे कहा कि आपको पता है कि 15 मिनट में आपको कितन वोट्स आए हैं? तो मैंने कहा कितने आए हैं, तो उन्होंने कहा 280 मिलियन। ये सुनकर मैं शॉक्ड था। अब इसमें कितनी सच्चाई है इसे लेकर ऑफिशियली कोई आंकड़े सामने नहीं आए हैं।

bigg boss ott 2 winner

ये भी पढ़े: Bigg Boss OTT 2 : फिनाले से ठीक पहले बिगड़ी अभिषेक मल्हान की तबीयत, बहन ने शेयर किया यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट

कौन थे तीन फाइनलिस्ट?

शो के ग्रैंड फिनाले की बात करें तो ये काफी मजेदार रहा। शो में बादशाह, महेश भट्ट,आयुष्मान खुराना, अनन्या पांडे जैसे स्टार्स भी पहुंचे। सलमान खान ने अपने डांस का भी तड़का लगाया। वहीं कृष्णा अभिषेक ने भी खूब कॉमेडी की। उनकी परफॉर्मेंस से सभी हंस हंस कर लोट-पोट हो गए थे। शो के टॉप 3 की बात करें तो एल्विश यादव विनर बने। अभिषेक मल्हान शो के पहले रनरअप थे। वहीं मनीषा रानी शो की सेकंड रनरअप थीं।