Bigg Boss OTT 2 : फिनाले से ठीक पहले बिगड़ी अभिषेक मल्हान की तबीयत, बहन ने शेयर किया यूट्यूबर का हेल्थ अपडेट

0
336
Bigg Boss OTT 2

Bigg Boss OTT 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर सलमान खान का रियालिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 अब अपने अंतिम चरण में पहुच गया है। सलमान खान के इस शो के ग्रैंड फिनाले आज होने वाला हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 की ट्रॉफी के लिए अब 5 फाइनलिस्ट ही है। हालांकि, पिछले कुछ एपिसोड में अभिषेक की तबियत नासाज नजर आई थी और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। वहीं अब अभिषेक की बहन प्रेरणा मल्हान ने अपने ट्विटर हैंडल से फैंस को सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के हेल्थ के बारे में अपडेट किया है। उन्होंने बताया कि वह घर के अंदर लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म नहीं कर पाएंगे।

Bigg Boss OTT 2

बहन ने शेयर की अभिषेक की हेल्थ अपडेट

अभिषेक मल्हान की बहन प्रेरणा मल्हान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर यूट्यूबर हेल्थ अपडेट देते हुए लिखा , ”अभी पता चला कि अभिषेक ठीक नहीं और शायद अस्पताल में भर्ती हैं। इसलिए, वह आप सभी के लिए परफॉर्म नहीं कर पाएगा, उन्होंने पूरे सीज़न में हमारा भरपूर एंटरटेनमेंट किया है। उनके जल्द ठीक होने के लिए प्रेयर करें।”

ezgif.com gif maker 2 4

ये भी पढ़े: Bigg Boss OTT 2 : अभिषेक मल्हान ने एल्विश यादव की गर्लफ्रेंड को कहा निब्बी, यूट्यूबर ने फुकरा इंसान को दिया करारा जवाब

‘Bigg Boss OTT 2’ के फैंस कर रहे है अभिषेक के जल्द ठीक होने की दुआ

वहीं अभिषेक मल्हान की बहन प्रेरणा की पोस्ट के बाद फैंस बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जल्द ठीक हो जाओ अभिषेक मल्हान। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं! फुकरा इंसान आपने पहले दिन से ही पूरे सीजन में हमारा मनोरंजन किया…धन्यवाद” वहीं दूसरे ने लिखा, “नजर लगा दिए अब्बू के ऊपर… थू थू थू… जल्दी ठीक हो जाओ अभिषेक!! ट्रॉफी आपके घर आ रही है।” एक अन्य यूजर ने इमोशनल होते हुए लिखा, “पता नहीं इस ट्वीट को देखने के बाद मेरी आंखों में आंसू क्यों आ गए..मैं उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।”