Sunil Chhetri : 16 साल तक डेट करने के बाद गर्लफ्रेंड को बनाया वाइफ, अब तलाक की खबरें आई सामने

0
589
Sunil Chhetri
Sunil Chhetri

Sunil Chhetri : सुनील छेत्री इंडियन फुटबॉल टीम के कप्तान हैं। 35 साल के इस खिलाड़ी ने अपना करियर 2005 में शुरु किया था। पिछले 13 सालों में भारतीय फुटबॉल टीम को भले ही कोई खास पहचान न मिली हो, मगर सुनील ने अपने प्रदर्शन से मेसी और रोनाल्डो जैसे दिग्गजों की लिस्ट में खुद का नाम शामिल किया है। वो जितने मशहूर हैं, उतनी ही दिलचस्प उनकी लव स्टोरी भी है। सुनील अपनी पत्नी सोनम से तब मिले थे जब वो खुद 18 के थे और सोनम 15 साल की थीं। 16 साल तक डेट करने के बाद आखिरकार उन्होनें शादी की। हालांकि, अब जो खबरें सामने आ रहीं हैं वो जरुर उनके फैंस के लिए दुखी करने वाला है। दरअसल, ऐसी रिपोर्ट सामनें आ रहीं हैं कि सुनील और सोनम के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

Sunil Chhetri and Sonam
Sunil Chhetri and Sonam

अपने कोच की बेटी पर दिल हार बैठे थे सुनील

बता दें कि सुनील और सोनम की शादी 2017 में हुई थी। दोनों की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दरअसल, सोनम सुनील छेत्री के कोच सुब्रतो भट्टाचार्य की बेटी हैं। एक समय छेत्री सुब्रत भट्टाचार्य के अंडर मोहन बागान में खेलते थे। सुनील छेत्री ने एक इंटरव्यू में सोनम के साथ अपनी मुलाकात का किस्सा शेयर किया था। छेत्री ने बताया कि उनके पिता मेरे कोच थे। उनके घर में अक्सर मेरे बारे में बात होगी रहती होगी, जिसके बाद सोनम को मेरे बारे में जानने की दिलचस्पी बढ़ गई। उस समय मैं 18 साल का और सोनम सिर्फ 15 साल की थी।

Sunil Chhetri
Sunil Chhetri

सोनम ने बात करने के लिए अपने पिता के फोन से चुराया नंबर

छेत्री ने बताया था कि सोनम अपने पिता के फोन से मेरा नंबर चुरा लिया था और फिर मुझे टेक्स्ट मैसेज कर कहा कि मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं और मैं आपसे मिलना चाहती हूं। मुझे पता नहीं था यह लड़की कौन हैं। सोनम ने जिस सहजता के साथ पूछा मैं उसे मिलने से मना नहीं कर पाया। जब वह उससे मिलने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह उनके कोच की बेटी है और सिर्फ 15 साल की है। ऐसे में उन्होंने कहा कि ‘तुम बच्ची हो, पढ़ाई करो’। छेत्री ऐसा कहकर वहां से चले गए लेकिन दोनों के बीच बातचीत जारी रही। 16 साल तक सुनील और सोनम ने एक-दूसरे से रिश्ता निभा कर रखा और 2017 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए।

Sunil Chhetri-Sonam Bhattacharya
Sunil Chhetri-Sonam Bhattacharya

मीडिया रिपोर्टस में तलाक की बातें

लेकिन कथित मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुनील और सोनम काफी दिन से एक-दूसरे से नाराज चल रहे हैं। चूंकि लगातार ट्रैवलिंग के कारण छेत्री और सोनम की मुलाकात बहुत कम होती है। ऐसे में सुनील अपनी वाइफ को ज्यादा समय नहीं दे पाते हैं। यहीं कारण है कि दोनों के बीच बताया जा रहा है कि दुरियां बढ़ती जा रही है। ऐसे में कुछ रिपोर्टस ऐसी भी दावा कर रही है कि दोनों एक दूसरे से अलग भी हो सकते हैं।

खैर, हम आपको यह जरुर बताना चाहेंगे कि यहां इन सारे तथ्य सोशल मीडिया द्वारा कलेक्ट किए गए हैं जिसका साउथ ब्लॉक डिजिटल पूरी तरह से खंडन करता है। लोगों द्वारा जिस तरीके से सुनील छेत्री और उनकी पत्नी के बीच संबंधो में खटास को दिखाया जा रहा है वो हो सकता है कि वो अफवाह ना भी हो, इसलिए फिलहाल किसी भी तरह भीड़ में शामिल ना हो और सच को जाने बगैर अपनी राय ना बनाएं।