Friday, October 18, 2024
MGU Meghalaya
HomeखेलIND vs WI 1st ODI 2023 Match Details, Key Players, Weather and...

IND vs WI 1st ODI 2023 Match Details, Key Players, Weather and Pitch Report

IND vs WI 1st ODI 2023 : भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज यानी 27 जुलाई को तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जाएगा। यह मैच बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरु होगा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज फतह करने के बाद भारतीय टीम की नजर वनडे सीरीज जीतने पर होगी। साथ ही भारत के लिए एशिया कप और वनडे विश्व कप के लिहाज से यह सीरीज बहुत महत्वपूर्ण होगी।

यह भी पढ़ें : IND vs WI | Virat Kohli से गले मिलकर रो पड़ीं जोशुआ की मां, कहा- “उनसे मिलना मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे पलों से एक है..”

IND vs WI 1st ODI 2023 Match Details

Match IND vs WI
Series Bilateral  Series 2023
Date Thursday, 27 July 2023
Time 07:00 PM (IST)
Venue Barbadosa, West Indies
Match No. 1st ODI
IND vs WI 1st ODI 2023
IND vs WI 1st ODI 2023

IND vs WI 1st ODI 2023 Pitch Report

केंसिंग्टन की पिच पर गेंदबाजों का बोलबाला रहता है। खासतौर पर स्पिनर्स अपनी फिरकी के दम पर बल्लेबाजों को जमकर जीना हराम करते हैं। बारबाडोस के इस मैदान की पिच स्लो रहती है और गेंद बल्ले पर फंसकर आती है। ऐसे में इस ग्राउंड पर बैटिंग बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाली है।

  1. केंसिंग्टन ओवल गेंदबाजी के अनुकूल सतह रही है।
  2. यह विकेट थोड़ा धीमा माना जाता है और तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनरों को अधिक मदद करता है।
  3. जो टीम टॉस जीतेगी वह चेज करना पसंद करेगी।
  4. यहां पहली पारी का औसत स्कोर 229 है।

इस मैदान पर खेले गए कुल मैच –

कुल खेले गए मैच 49
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत 22
पहले गेंदबाजी करते हुए जीत 25

यह भी पढ़ें:  Team india Schedule : बीसीसीआई ने की 2023-24 सेशन के लिए मुकाबलों की घोषणा, वर्ल्ड कप के अलावा खेले जाएंगे 16 मुकाबले

IND vs WI 1st ODI 2023 Weather Report

मैच के दिन AccuWeather द्वारा प्रदान किए गए मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, ब्रिजटाउन में गुरुवार को उच्च तापमान का अनुभव होने की उम्मीद है, जो अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। पूरे मैच के दौरान बारिश की 7% संभावना है, और रुक-रुक कर बादल भी छाए रह सकते हैं।

  • मैच वाले दिन बारिश होने की उम्मीद काफी ज्यादा कम है।
  • हालांकि, बादल का आना-जाना लगा रह सकता है।

मौसम पूर्वानुमान –

बारिश की संभावना 7%
दिन में तापमान 32°C
रात में तापमान 26°C
  1. मैच के दिन स्टेडियम में बारिश होने की संभावना सिर्फ 7% बताई गई हैं।
  2. वहीं स्टेडियम में दिन का अधिकतम तापमान 32°C, वहीं रात में तापमान 26°C रहने का अनुमान हैं।

Follow South Block Digital For More Sports Updates

- Advertisment -
Most Popular