IND vs WI | Virat Kohli से गले मिलकर रो पड़ीं जोशुआ की मां, कहा- “उनसे मिलना मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे पलों से एक है..”

0
415
virat kohli

IND vs WI | Virat Kohli : त्रिनिदाद में भारत के स्टार बल्लेबाज वह पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टेस्ट में अपने करियर का 29वां शतक लगाया। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में विराट नें शानदार शतक ठोक कर कई अहम रिकार्ड बनाए। विदेशी जमीन पर विराट के बल्ले से लगभग 5 सालों बाद यह टेस्ट में शतक आया है। फैंस इस शतक से बहुत खुश हैं। विराट ने अपने 500वें मुकाबले में यह कारनामा किया है। कुल इंटरनेशनल शतक की बात करें तो यह 76वां शतक है। कोहली ने अपनी लाजवाब पारी से सभी को मुरीद बना लिया। कोहली ने मैच में 121 रनों की पारी खेली। विराट के लिए ये शतक काफी खास था। इस सब के अलावा कोहली ने अपने एक फैन के साथ फोटो खिंचवाई जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विराट कोहली ने जोशुआ की मां से की मुलाकात

दरअसल, शनिवार सुबह मैदान से वापस जाते समय टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोशुआ दा सिल्वा की मां से मुलाकात की और अपने ‘प्रशंसक’ के साथ दोस्ताना बातचीत करने के अलावा उनसे गर्मजोशी से गले भी मिले। बातचीत के दौरान जोशुआ की मां ने कोहली से कहा कि वह अद्भुत हैं और उनकी पत्नी भी काफी खूबसूरत हैं। जोशुआ की मां ने एक फोटो खिंचवाने का आग्रह किया। उनकी आंखों में आंसू भी दिखाई दे रहे थे। वीडियो को सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है।

https://twitter.com/RevSportz/status/1682593930469097473?s=20

जोशुआ की मां ने विराट कोहली की खूब की तारीफ

इस दौरान जोशुआ की मां ने विमल कुमार यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए विराट कोहली की खूब प्रशंसा की। कहा कि “जोशुआ मेरा बेटा है, मैंने उसे कहा था कि मैं बस विराट को देखने के लिए आ रही हूं, उसे नहीं। क्योंकि उसे मैं रोज देखती हूं।” उन्होंने कहा कि “विराट एक शानदार व्यक्ति हैं। विराट कोहली से मिलना मेरी जिंदगी के सबसे अच्छे पलों से एक है। मेरा बेटा उनके साथ खेल रहा है और मैं उनसे मिली यह सौभाग्य की बात है।”

जोशुआ की मां विराट की बहुत बड़ी फैन

आपको बता दें कि दूसरे टेस्ट के पहले दिन जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे जो विकेटकीपिंग कर रहे जोशुआ ने विराट को इस बारे में बताया था कि उनकी मां उनकी कितनी बड़ी फैन हैं। इस बीच दोनों खिलाड़ियों के बीच की बात स्टंप पर लगे माईक में भी रिकार्ड हो गई थी, जिसे सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल किया गया था। शायद यहीं कारण था कि विराट ने भी उनके मां से मुलाकात की और गले भी लगाया।