Ms Dhoni Viral Video : फ्लाइट में जब धोनी को एयर होस्टेस ने दिया चॉकलेट, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ ?

0
400
Ms Dhoni Flight Video
Ms Dhoni Flight Video

Ms Dhoni Viral Video: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो रविवार का है जहां धोनी फ्लाइट में कैंडी क्रश खेलते हुए दिखाई दे रहें हैं। इस वीडियो में धोनी एक फ्लाइट में बैठे हुए नजर आ रहे हैं। धोनी फ्लाइट में अपनी सीट पर बैठकर कैंडी क्रश गेम खेल रहे थे, तभी एयर होस्टेस वहां एक प्लेट में उनके लिए कुछ चॉकलेट्स लेकर आती हैं। चॉकलेट्स के साथ धोनी के लिए एक चिट्ठी भी थी। हालांकि, धोनी ने भी एयर होस्टेस को निराश नहीं किया और चॉकलेट्स के प्लेट को अपने पास रखा और चिट्ठी खोल कर देखी और क्यूट से स्माइल के साथ उन्होंने एयर होस्टेस को गिफ्ट के लिए शुक्रिया कहा।

यह भी पढ़ें: MS Dhoni क्यों थे टीम इंडिया के लिए खास कप्तान ? पूर्व क्रिकेटर ने किया खुलासा

एक झलक पाने को फैंस हर समय बेताब

महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे शख्स हैं जिनके फैन हर जगह देखने को मिल जाएंगे। धोनी की एक झलक देखने के लिए दुनियाभर मे फैंस बेताब रहते हैं। धोनी का कूल व्यक्तित्व काफी पसंद किया जाता है। वो भारत के सबसे सफल कप्तान भी रह चुके हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम कई अहम आईसीसी ट्रॉफी जीती है। आखिरी बार टीम इंडिया उनकी कप्तानी में ही आईसीसी ट्राफी जीती थी। तब से लेकर आज तक 10 साल हो गए हैं लेकिन भारतीय टीम कोई और आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम नहीं कर पाई है। चाहे वह 2007 टी20 विश्व कप हो, 2011 वनडे विश्व कप या 2013 चैंपियंस ट्रॉफी, कप्तान धोनी ने टीम को गौरवान्वित करने का कोई मौका नहीं छोड़ा।

धोनी का आईपीएल मे भी कमाल का रिकार्ड

इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी आईपीएल मे भी काफी सफल रहें हैं। आईपीएल में वो सीएसके टीम के कप्तान हैं। हाल ही मे हुए आईपीएल के 16वें सीजन मे धोनी की नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम चैंपियन बनी थी और सबसे ज्यादा बार ट्रॉफी जीतने में मुम्बई इंडियंस की बराबरी की थी। इस सीजन बेशक दो गेंदे ही खेलने मैदान पर आते थे लेकिन फैंस की दीवानगी न तो कम हुई और ना ही धोनी को चाहने वालों की। बता दें कि धोनी को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के दौरान घुटने में चोट लगी थी। हालांकि इसके बावजूद वह सीएसके के लिए पूरे सीजन में मैदान पर उतरे। आईपीएल में खिताबी जीत के बाद धोनी ने मुंबई में अपने घुटने का ऑपरेशन कराया जो कि सफल रहा। ऐसे में उम्मीद है कि धोनी जल्द ही अपनी फिटनेस को हासिल कर लेंगे और पह अगले सीजन में पूरी तरह से फिट होकर मैदान पर उतरेंगे।

यह भी पढ़ें: MS Dhoni: आईपीएल के बाद भगवत गीता पढ़ते हुए नजर आए माही, तस्वीर Viral