MS Dhoni: अपने भाई और बचपन के दोस्त के साथ दिखे धोनी, एक खास कपड़े मे आए नजर, देखें फोटो

0
542
MS Dhoni

MS Dhoni: पूर्व भारतीय खिलाड़ी व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक फोटो काफी ज्यादा चर्चा मे है। सोशल मीडिया पर उनका यह अंदाज लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। दरअसल, महेन्द्र सिंह धोनी अपने बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी के साथ काफी वक्त बाद एकसाथ नजर आ रहे हैं। जैसे ही ये फोटो सोशल मीडिया पर आई, आग की तरह तुरंत ही सभी जगह फैल गई। महेन्द्र सिंह धोनी के बड़े भाई नरेंद्र सिंह धोनी को बहुत कम लोग जानते हैं। हालांकि, नरेंद्र सिंह धोनी पूर्व कप्तान के बॉयोपिक एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में नजर आए थे।

भाई और अपने दोस्त के साथ दिखाई दिए धोनी

भारत के साथ-साथ MS धोनी पूरी दुनिया के पसंद किए जाते हैं। धोनी लाइमलाईट से दुर रहते हैं लेकिन फैंस उन्हें ढ़ूढ़ ही लेते हैं। भारत मे लोग उनके साथ एक फोटो के लिए तरस जाते हैं। वो ग्राउंड से लेकर बाहर तक हमेशा चर्चा में रहते है। अक्सर अपने सादगी के लिए भी चर्चा में रहे है। आईपीएल के तुरंत बाद मुंबई में अपने घुटने की सर्जरी कराने के बाद  वे अपने गृह शहर रांची में है जहां उन्होंने अपने बचपन के दोस्तो के साथ मुलाकात की और एक खुबसूरत तस्वीर खिचवाई जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

आईपीएल मे अपनी टीम को पांचवी बार बनाया चैंपियन

इस फोटो मे एक और चीज है जो सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रही है। दरअसल, इन फोटो में महान क्रिकेटर एक नए लुक में दिखाई दे रहे हैं और सबसे खास बात है कि वो ट्राउजर, जींस, टी शर्ट नहीं बल्कि नाइट सूट में नजर आए। मालूम हो कि धोनी ने हाल ही में सीएसके को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL  2023) में रिकॉर्ड 5वीं ट्रॉफी दिलाई। पांच बार आईपीएल ट्रॉफी उठाने वाली मुंबई इंडियंस (एमआई) के बाद सीएसके ऐसा करने वाली दूसरी फ्रेंचाइजी है।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के बड़े भाई जिनका नाम नरेंद्र सिंह धोनी है, वो धोनी से 10 साल है। बहरहाल, ये फोटो काफी पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह के कमेंटस भी कर रहें हैं।