MS Dhoni: आईपीएल के बाद भगवत गीता पढ़ते हुए नजर आए माही, तस्वीर Viral

0
362
MS Dhoni Viral Photo
MS Dhoni Viral Photo

MS Dhoni: आईपीएल का खिताब जीतने के बाद महेंद्र सिंह धोनी लगातार चर्चा में बने हुए है। धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 में इतिहास रच दिया। फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस को रोमांचक मुकाबले में मात देकर CSK पांचवीं बार चैंपियन बनी। अब मुंबई इंडियंस के साथ वें आईपीएल की सबसे सफल टीम बन गई है। लेकिन इन सबके बीच धोनी को अलग अंदाज में देखा गया है। दरअसल, गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो देखा गया, जिसमें माही कार में बैठे हुए भगवत गीता पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। क्रिकेट फैंस इस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं: MS Dhoni Retirement: फैंस के प्यार ने धोनी को संन्यास लेने से बचाया, अगले साल भी खेलेंगे माही!

हाथ में भगवद गीता पकड़ खिंचवाई फोटो

फोटो में आसानी से देखा जा सकता है की धोनी ने हाथ में भगवद गीता पकड़ी हुई है और कार में बैठे हैं। इतना ही नही धोनी फोटोग्राफर को गीता दिखाकर मुस्कुरा भी रहे हैं। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी मुंबई में घुटने की सर्जरी के लिए कोकिला बेन अस्पताल में भर्ती हुए हैं। आईपीएल के दौरान वो घुटने मे दर्द के कारण परेशानी मे दिखे थे। गौरतलब है कि रिषभ पंत के ईलाज करने वाले डॅाक्टर ही धोनी के घुटने का ईलाज कर रहे हैं।

धोनी की कप्तानी में CSK के पास 5 आईपीएल ट्रॅाफी

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 का खिताब अपने नाम किया। गत सोमवार को रिजर्व डे पर खेले गए फाइनल मुकाबले में चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को मात दी थी। चेन्नई को मैच के आखिरी गेंद पर जीत मिली। यह चेन्नई के साथ ही महेंद्र सिंह धोनी का 5वां आईपीएल खिताब है। चेन्नई सुपर किंग्स को चैंपियन बनाने में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी का बड़ा योगदान रहा। वह बल्ले से भले ही कमाल नहीं कर पाए लेकिन गेंदबाजों के बदलाव और फील्डिंग पोजिशन टीम को विजेता बनाने में अहम थी। उन्होंने टीम कॉम्बिनेशन की वजह से बेन स्टोक्स जैसे बड़े खिलाड़ी को बेंच पर रखा।

यह भी पढे़ं: IPL Highest Viewership Record: कल के मैच में बना अद्भुत रिकॉर्ड, MS Dhoni को देखने पहुंचे करोड़ों फैंस