Samantha On Virat Kohli: कभी विराट कोहली के लिए एक्ट्रेस सामंथा के आंखों में आए थे आंसू, जानें क्या था माजरा ?

0
481
Samantha On Virat Kohli
Samantha On Virat Kohli

Samantha On Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्‍तान विराट कोहली एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी चर्चा सभी जगह होती है। फैंस पर उनकी दीवानगी का कोई सीमा नहीं है। बॉलीवुड से लेकर टॉलीवूड और हॉलीवुड तक उनके चर्चे हैं। कई सितारे विराट कोहली के बारे में तारीफ कर चुके हैं। इस बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बयान काफी वायरल हो रहा है जिसमे साउथ फिल्म की अदाकारा समंथा रूथ प्रभु खेल को लेकर बात कर रही थी। उसी दौरान उन्होंने विराट कोहली के  बारे में भी बात की।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli: “मुझसे गलतियां हुई हैं….” भारत के पूर्व कप्तान का छलका दर्द, मानी अपनी गलती

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया

सामंथा ने विराट को बताया प्रेरणास्रोत

स्टार स्पोर्ट्स के एक स्पेशल प्रोग्राम में बातचीत करते हुए सामंथा ने विराट कोहली उनके लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। सामंथा ने कहा कि मुझे विराट के दो रूप बिल्कुल पसंद आते हैं। एक तरफ जहां वो काफी एग्रेसिव दिखते हैं तो कभी-कभी वो काफी शांत और संयमित दिखते हैं। पूछे गए एक सवाल में समांथा ने (Samantha On Virat Kohli) कहा, “मुझे याद है कि जब  बीते साल विराट कोहली ने 3 साल के बुरे दौर को पार शतक लगाया तो उस समय लगभग मेरी आंखें भर आईं थी। उस दौर के बाद उनका कमबैक काफी शानदार रहा है। सही मायनों में वह एक बेहतरीन प्रेरणादायक पर्सन हैं।

यह भी पढ़ें: Virat Kohli vs Gautam Gambhir: कौन है दोषी और कहां से शुरू हुई लड़ाई ? Video में देखें पूरा सच

एक महीने का ब्रेक के बाद दमदार कमबैक

बता दें कि विराट कोहली लंबे समय तक खराब फॉर्म से जूझे और उनके शतक का सूखा 1000 दिन को पार कर चुका था। इस मुश्किल समय से बाहर निकलने के लिए कोहली ने एक महीने का ब्रेक लिया और वापसी करने के बाद एशिया कप 2022 में अपने करियर का 71वां अंतरराष्‍ट्रीय शतक जमाया। वो (Samantha On Virat Kohli) एशिया कप 2022 में दूसरे सर्वश्रेष्‍ठ स्‍कोरर रहे। हालांकि हाल ही में विराट कोहली ने भी एक इंटरव्यू दिया है जहां कोहली ने उस पल को याद किया जब वो काफी इमोशनल हो गए थे।

शतक के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा से बातचीत को लेकर विराट ने कहा, ‘मैंने शतकीय पारी के बाद अनुष्का से बात की थी। जब मैं बात कर रहा था तो मेरे आंखों में आंसू थे। हालांकि मैं जब शतक जड़ा था तब मैं नहीं रोया था, लेकिन पत्नी के साथ बात करने के दौरान मैं जरूर भावुक हो गया था।’

यह भी पढ़ें:→